Select Date:

राम जन्‍मभूमि मंदिर परिसर की सुरक्षा SSF के हवाले, सख्त होगा कवच... मंदिर ट्रस्ट को भारत चिह्न भेंट

Updated on 15-09-2023 12:58 PM
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामलला के मंदिर का निर्माण तेजी से हो रहा है। वहीं, मंदिर की सुरक्षा को लेकर भी बड़ा निर्णय लिया गया है। राम जन्मभूमि मंदिर की स्थायी सुरक्षा समिति की बैठक में 15 से 24 जनवरी के बीच राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर सुरक्षा प्‍लान को लेकर गंभीर मंथन किया गया। कमिश्नर गौरव दयाल के मुताबिक, समि‍ति की शुक्रवार को हुई बैठक में तय किया गया कि राम जन्‍मभूमि परिसर की सुरक्षा की जिम्‍मेदारी अब CRPF की जगह SSF को सौंपी जाएगी। इसकी दो कंपनी फोर्स अयोध्‍या पहुंच चुकी है। इसके साथ ही सुरक्षा में PAC और सिविल पुलिस के जवान व अधिकारी भी तैनात किए जाएंगे।

गौरव दयाल ने बताया कि प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम के समय सुरक्षा का कवच तैयार करने के लिए उन मेलों की सुरक्षा व्‍यवस्‍था प्‍लान का भी संज्ञान में लिया जा रहा है, जिसमें 30 लाख से ज्‍यादा श्रद्धालुओं की भीड़ अयोध्‍या में जमा होती है। इसके अलावा हाईटेक सुरक्षा उपकरणों, सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरे आदि का भी इस्‍तेमाल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंदिर के कार्यक्रम और सुरक्षा में किसी तरह की खामी न आने पाए, इसको ध्‍यान में रखकर सुरक्षा प्‍लान तैयार किया गया है।

मंदिर ट्रस्ट को भेंट किया संगमरमर पर उकेरा भारत चिह्न


राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट को एक श्रद्धालु ने संगमरमर पर बने भारत का चिह्न भेंट किया है। श्रद्धालु ने यह चिह्न राजस्थान की जयपुर स्टोन कंपनी से बनवाया है। इसी के साथ भारत को इंडिया के स्थान पर स्थापित करने की चर्चा भी शुरू हो गई है। मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के दौरे पर होने की वजह से वीएचपी मुख्यालय कारसेवक पुरम के कार्यालय प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने इस भारत चिह्न को लेकर सुरक्षित रखवा दिया है। इसे मंदिर परिसर में रखे जाने के सवाल पर वीएचपी प्रवक्ता ने कहा पूरा देश भारत है, मंदिर भी उसी में है। यहां के महंत विवेकानंद आचार्य ने इसे मंदिर ट्रस्ट को सौंपने वाले राष्ट्रभक्त की तारीफ की।

आचार्य ने कहा कि पीएम मोदी ने इंडिया की जगह भारत नाम स्थापित कर बहुत बड़ा काम किया है। मंदिर ट्रस्ट को भेंट किया जाने वाला यह पहला भारत चिह्न है। मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ़ अनिल मिश्र ने बताया कि राजस्थान के राष्ट्रभक्त ने राष्ट्र के राम मंदिर को सौंप कर राष्ट्रीय भावना की प्रेरणा दी है। भारत के नाम अब सभी के दिलों में स्थापित करने की पहल पीएम मोदी ने जी20 सम्मेलन से शुरू कर दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.