फवाद खान और सनम सईद को फिर साथ देख फैंस को आई 'जारून' और 'कशफ' की याद, वीडिया वायरल
Updated on
08-06-2023 08:28 PM
फवाद खान और सनम सईद ने पाकिस्तानी टीवी सीरियल 'जिंदगी गुलजार है' से इंडिया में भी टीवी पर खूब धमाल मचाया था। दोनों ने इतनी जबरदस्त एक्टिंग की थी कि ये सीरियल आज भी लोगों की जुबां पर छाया रहता है। इस शो को टेलिकास्ट हुए कई साल बीत चुके हैं, लेकिन फैंस आज भी फवाद और सनम को स्क्रीन पर दोबारा देखना चाहते हैं। और उनकी ये मुराद पूरी भी हो गई है। दोनों हाल ही में एक विज्ञापन में नजर आए और उन्हें देखकर फैंस खुशी से गदगद हो गए हैं। Fawad Khan ने इंस्टाग्राम पर तीन वीडियोज शेयर किए हैं। इनमें वो सनम सईद के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों यहां भी खट्टी-मीठी नोंकझोंक करते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, ये किसी टीवी सीरियल के वीडियोज नहीं हैं, बल्कि दोनों ने साथ में विज्ञापन किया है। लेकिन इनकी इस झलक ने भी फैंस को अपना दीवाना बना दिया है।
फिर साथ दिखेंगे फवाद और सनम
फवाद और Sanam Saeed आठ साल बाद एक बार फिर से साथ में काम करने जा रहे हैं। वे टीवी शो Barzakh में नजर आएंगे। 'बरजख' को आसिम अब्बासी ने डायरेक्ट किया है, जिन्होंने 'जिंदगी' की पहली पाकिस्तानी ऑरिजनल Churails और फीचर फिल्म 'केक' का भी निर्देशन किया था।
10 साल पहले आया था शो
'जिंदगी गुलजार है' सीरियल साल 2012 से 2013 में टेलिकास्ट हुआ था। इसमें सनम सईद ने कशफ, फवाद खान ने जारून का दमदार किरदार निभाया था। इस पाकिस्तानी टीवी सीरीज को सुल्ताना सिद्दीकी ने डायरेक्ट किया था। इसे पाकिस्तान के अलावा इंडिया और बांग्लादेश में भी खूब प्यार मिला था।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…