कोलकाता में मुनव्वर फारूकी, हिना खान संग शूटिंग करते देख यूजर्स बोले- मन्नारा को होना चाहिए था!
Updated on
13-02-2024 05:35 PM
टीवी एक्ट्रेस हिना खान तबसे चर्चा में हैं, जबसे ये खबर सामने आई है कि 'बिग बॉस 17' के विनर और स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी संग उनका नया म्यूजिक वीडियो आ रहा है। दोनों कोलकाता में इस प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे हैं और अब सेट से इनकी फोटोज भी सामने आ गई हैं, जो इंटरनेट पर छाई हुई हैं।
इन वायरल फोटोज में Munawar Faruqui और Hina Khan शूटिंग लोकेशन पर हैं। दोनों आपस में बातचीत कर रहे हैं और खूब हंस रहे हैं।
हिना खान ने संदीप सिकंद की इन 5 सवालों से उड़ाई धज्जियां, अंकिता लोखंडे को आड़े हाथ लेना पड़ा एक्टर को भारी
बंगाली बाला बनीं हिना
हिना खान सफेद और लाल रंग की साड़ी में बंगाली बाला वाले लुक में नजर आ रही हैं। वहीं, मुनव्वर सफेद शर्ट और शॉर्ट्स में कैजुअल लुक में हैं।
यूजर्स का ऐसा है रिएक्शन
हिना और मुनव्वर की इन फोटोज पर कई कॉमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा कि मुनव्वर के साथ मन्नारा चोपड़ा को होना चाहिए था। दूसरे ने लिखा, 'हिना के करियर का सबसे लो प्वॉइंट।' कुछ लोगों को इनकी जोड़ी बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही है।
मुनव्वर ने जीता शो
पिछले महीने सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' का ग्रैंड फिनाले हुआ, जिसमें मुनव्वर फारूकी सबसे ज्यादा वोट पाकर विनर बने। फर्स्ट रनरअप अभिषेक कुमार और सेकेंड रनरअप मन्नारा चोपड़ा रहीं। अंकिता लोखंडे टॉप 3 में अपनी जगह नहीं बना पाईं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…