सीमा हैदर ने राधा-कृष्ण की तस्वीरों से सजाया अपना नया बेडरूम, सचिन के लिए गाया गाना
Updated on
18-10-2023 01:14 PM
नोएडा: प्यार के लिए अपने चार बच्चों के साथ सरहद पार कर पाकिस्तान से आईं सीमा हैदर आएदिन चर्चा में बनी रहती हैं। वह यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर बहुत एक्टिव रहती हैं। उनके पोस्ट पर हजारों लाइक्स और कमेंट आते हैं। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में जहां सचिन मीणा का घर है, वहीं अब सीमा का नया कमरा तैयार हो गया है। नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को सीमा और सचिन ने कमरे का उद्धाटन भी हो गया। सीमा के कानूनी मामले देख रहे वकील एपी सिंह भी इस मौके पर मौजूद रहे। अपना नया बेडरूम देख सीमा काफी खुश हैं। उन्होंने पूरे कमरे को राधा और कृष्ण की तस्वीरों से सजा रखा है। मीडिया के सामने सीमा ने सचिन ने गाना भी गाया।
मीडिया से बातचीत में सीमा ने बताया कि वह जब पाकिस्तान में रहती थीं तब भी राधा और कृष्ण को बहुत मानती थीं। यहां वह राधा और कृष्ण की पूजा करती हैं। सीमा के मुताबिक, उनका नया कमरा सोशल मीडिया की कमाई से नहीं बल्कि लोगों के सहयोग से तैयार हुआ है। पूरे कमरे में सीमा को मिले गिफ्ट रखे हुए हैं। सीमा नवरात्र में नौ दिन का व्रत भी रखे हुए हैं। कराची की रहने वाली सीमा हैदर का एक बेटा और तीन बेटियां हैं। सीमा ने बताया था कि वह मूलरूप से दक्षिणी पाकिस्तान के खैरपुर में रिंद हाजानो गांव की रहने वाली है। तीन बहनों में वह दूसरे नंबर की है। उसका एक बड़ा भाई भी है, जो सेना में काम करता है। उसने घर पर आने वाली एक ट्यूशन टीचर से पांचवीं तक की पढ़ाई की है। वह 12 साल की ही थी, जब उसकी मां की मौत हो गई।
पबजी के जरिये हुई थी सचिन और सीमा की मुलाकात
सीमा के अनुसार, 17 साल में उम्र में परिवार वालों ने 2014 में गुलाम हैदर जखरानी से उसकी जबरदस्ती शादी कर दी। शादी के बाद दोनों कराची चले गए। उसकी बहनें और पिता भी आसपास ही रहने लगे। उनका 2016 में पहला बेटा फरहान और बाद में तीन बेटियां फरवा, फरिहा और फराह पैदा हुए। 2019 में गुलाम हैदर काम करने के लिए सऊदी अरब चला गया और वह घर पर अकेले रह गई। उस समय वह अपनी सबसे छोटी बेटी की देखभाल में लगी रहती थी। फिर मार्च 2020 में कोरोना फैला और सबका घरों से निकलना बंद हो गया। इस दौरान वह घंटों मोबाइल पर टिक टॉक देखती और विडियो बनाती थी। इसी दौरान उसने मोबाइल पर पहले कैंडी क्रश गेम और उसके बाद पबजी खेलना शुरू किया। पबजी ने उसे गेम खेलने के साथ ही दुनियाभर के लोगों के बात करने की आजादी भी दी। इस दौरान उसके संपर्क में कई लोग आए। उनमें सचिन से उसकी खास दोस्ती हो गई। इसके बाद वह इस साल नेपाल के रास्ते ग्रेटर नोएडा आ गई।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…