Select Date:

सीमा हैदर को भारत से वापस जाना होगा? पाकिस्‍तानी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे गुलाम हैदर ने किया बड़ा ऐलान

Updated on 06-12-2023 01:26 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर को वापस बुलाने के लिए उनके पति गुलाम हैदर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। मंगलवार को गुलाम हैदर अपने वकील डॉक्टर रोशन के साथ इस्लामाबाद स्थित सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। सुप्रीम कोर्ट के भीतर जाते समय गुलाम हैदर और उनके वकील रोशन ने एक मोटी फाइल दिखाते हुए कहा कि सभी तैयारियां हो गई हैं। तमाम दस्तावेज इकट्ठा करके मजबूती से अपना पक्ष वो अदालत के अंदर रखेंगे। रोशन ने कहा कि सीमा और गुलाम के चारों बच्चों को लाने के लिए वो सभी तर्क मुल्क की सबसे बड़ी अदालत के सामने पेश करेंगे।

एक स्थानीय यूट्यूबर से गुलाम हैदर ने इस दौरान कहा कि रोशन सुप्रीम कोर्ट के तजुर्बेकार वकीलों में गिने जाते हैं। काफी समय से वह उनके संपर्क में हैं। उन्होंने कई तरह के दस्तावेज जुटाए हैं, जिनको सामने रखते हुए वह अदालत से मांग करेंगे कि उनके बच्चों को भारत से लाया जाए। वह इस लड़ाई को पूरी शिद्दत के साथ लड़ेंगे। हालांकि केस के बारे में गुलाम हैदर के वकील ने ज्यादा बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि कई सारी चीजें इस केस की पब्लिक नहीं की जा सकती हैं लेकिन उनको पूरी उम्मीद है कि जल्दी ही गुलाम हैदर को उनके बच्चों से मिलने का मौका मिलेगा।

क्या सीमा को लौटना पड़ेगा पाकिस्तान?

पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली सीमा हैदर 13 मई को नेपाल के रास्ते अपने चार बच्चों के साथ भारत आ गई थी। सीमा ने कहा था कि ऑनलाइन गेम खेलते हुए उसे सचिन से प्यार हुआ और वो उसके लिए भारत आ गई। भारत आकर वह नोएडा में अपने प्रेमी सचिन के साथ रह रही थी। करीब दो महीने बाद भारतीय एजेंसियों को इसकी खबर हुई और सीमा हैदर को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने पर 4 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि सीमा को बाद में कोर्ट से जमानत मिल गई। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह नोएडा में अपने प्रेमी सचिन के साथ ही रह रही है और कई बार वापस पाकिस्तान ना जाने की बात कह चुकी हैं।

सीमा हैदर के भारत में होने की बात मीडिया में आने के बाद कराची में गुलाम हैदर ने सामने आकर दावा किया था कि वह सीमा का शौहर है। जकोबाबाद के रहने वाले पति गुलाम हैदर ने कहा था कि उनकी सीमा से लव मैरिज हुई थी और दोनों के चार बच्चे हैं। घर की माली हालत को देखते हुए गुलाम साल 2019 में वे काम के लिए सऊदी चले गए थे। इसके बाद वह लगातार फोन पर पत्नी से बात करते थे और घर के खर्च के लिए पैसे भेजते रहते थे। अप्रैल में सीमा से उनकी बातचीत बंद हो गई और इसके बाद उनको जानकारी हुई कि वह भारत में है। गुलाम हैदर इसके बाद से लगातार सीमा और बच्चों की पाकिस्तान वापसी की मांग करते रहे हैं। अब वह सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं, कोर्ट से फैसले पर अब सभी की नजर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.