Select Date:

सऊदी अरब को बेच दो परमाणु बम... पाकिस्‍तानी 'लाल टोपी' जैद हामिद ने कंगाली दूर करने का दिया खतरनाक फार्मूला

Updated on 05-06-2023 07:09 PM
इस्‍लामाबाद: भारत के खिलाफ जहरीले बयान देने वाले पाकिस्‍तानी सेना और आईएसआई के करीबी जैद हामिद ने देश की महाकंगाली को दूर करने के लिए खतरनाक प्‍लान‍ दिया है। लाल टोपी पहनकर प्रोपेगैंडा फैलाने वाले जैद हामिद ने अब देश के आर्थिक संकट को दूर करने के लिए सऊदी अरब और तुर्की को परमाणु बम बेचने का सुझाव दिया है। जैद हामिद ने कहा कि सऊदी अरब को अगर हम 5 परमाणु बम देते हैं तो वह हमें एक घंटे में 25 अरब डॉलर दे देगा। तुर्की भी 5 परमाणु बम के बदले 20 अरब डॉलर दे देगा।

अक्‍सर परमाणु धमकी देने वाला जैद हामिद ने खुलकर माना कि पाकिस्‍तान ने दुनिया से तकनीक चोरी करके यह परमाणु बम बनाया है और दुनिया हमें इसे निर्यात करने से रोक नहीं सकती है। लाल टोपी ने कहा कि हमने न तो एनपीटी पर हस्‍ताक्षर किया है और न ही सीटीबीटी पर साइन किया है। हमने तस्‍करी करके अपना परमाणु प्रोग्राम चलाया है। उसने कहा कि हम छिप-छिपकर प्रयास किया। लीबिया का कज्‍जाफी और ईरान हमसे परमाणु बम की तकनीक लेना चाहता था।


'पाकिस्‍तान गौरी और गजनवी मिसाइलें निर्यात करे'

जैद हामिद ने कहा कि पाकिस्‍तान परमाणु बम निर्यात को अपनी आधिकारिक नीति बनाना चाहिए। हमें कर्ज चुकाने की जरूरत नहीं है। इसकी बजाय हमें गौरी और गजनवी मिसाइलें तथा परमाणु बम का दुनिया को निर्यात करना चाहिए। भारत परमाणु मिसाइल का निर्यात कर रहा है। अगर हमें कर्ज चुकाने के लिए बाध्‍य किया जाता है तो हमारे पास मुसलमान और दोस्‍त मुल्‍कों को परमाणु बम का निर्यात करने के अलावा और कोई विकल्‍प नहीं है। पाकिस्‍तान अगर ऐसा करता है तो किसी की हिम्‍मत नहीं है कि वह हमारे देश पर हमला करे।

पाकिस्‍तान के बड़बोले विश्‍लेषक ने कहा कि पाकिस्‍तान डरता है कि अमेरिका और यूरोप नाराज हो जाएगा। पाकिस्‍तान के ऊपर पाबंदी लग जाएगी। हमारे अंदर का यही खौफ है और इसी वजह से हम ऐसा नहीं कर रहे हैं। उसने उत्‍तर कोरिया का उदाहरण दिया और दावा किया कि कोई भी देश उस पर पाबंदी नहीं लगा सका। यह वही जैद हामिद हैं जिन्‍हें पिछले दिनों इमरान खान के समर्थकों ने कार से निकालकर पीट दिया था। जैद हामिद अक्‍सर भारत में गजवा-ए हिंद की धमकी देता रहता है। उसे दुनिया के प्रभावशाली मुसलमान हस्तियों की 'मुस्लिम 500' लिस्‍ट में शामिल किया गया था। जैद के पिता पाकिस्‍तानी सेना के अधिकारी थे और वह खुद अफगान युद्ध समेत कई लड़ाइयां लड़ने का दावा करता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.