चीनी राजदूत को वापस भेजो भारत के खिलाफ जहर उगल कर बुरे फंसे चेन सांग, नेपाल में जनता और सांसदों ने किया विरोध
Updated on
08-09-2023 02:13 PM
काठमांडू: भारत और नेपाल के संबंधों को खराब करने की कोशिश में चीन के राजदूत चेन सांग अब खुद ही घिर गए हैं। चीन में आम लोगों से लेकर राजनेता तक उनके बयान का विरोध कर रहे हैं। नेपाल में राष्ट्रीय एकता अभियान (REA) ने काठमांडू में चीनी दूतावास के सामने राजदूत को वापस भेजने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। अभियान ने नेपाल के आंतरिक मामलों में राजदूत के हस्तक्षेप को लेकर चिंता जताई। विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने चीनी राजदूत को वापस भेजो, कर्ज के जाल में न फंसें, हमारी संप्रभुता की रक्षा करें, हमारे मामलों में हस्तक्षेप बंद करें और चीनी विस्तारवाद का विरोध करें जैसे नारे लगाए।
REA के अध्यक्ष विनय यादव ने नेपाल-भारत संबंधों में तनाव पैदा करने वाले लापरवाह बयान देने के लिए चीनी दूतावास की आलोचना की। उन्होंने सरकार से राजनयिक चैनलों के माध्यम से इस मुद्दे को हल करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने चीन के कर्मों को भी याद दिलाया। उन्होंने कहा कि चीन की ओर से खासा सीमा को एकतरफा बंद करने से नेपाल में समस्या पैदा हुई है। लेकिन चीन पर हमारी सीमित निर्भरता के कारण प्रभाव न्यूनतम रहा है। जरूरत पड़ने पर भारत भोजन और बिजली का एक भरोसेमंद स्रोत रहा है और खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा हमारे लिए महत्वपूर्ण मुद्दे हैं।
सांसदों ने किया विरोध
नेपाल में सांसदों ने चीनी राजदूत के बयान का विरोध किया। गुरुवार को प्रतिनिधि सभा के अंतर्राष्ट्रीय संबंध और पर्यटन समिति के एक सत्र के दौरान सांसद माधव कुमार नेपाल, भीम आचार्य, वर्षा मान पुन, महंत ठाकुर, धवल शमशेर राणा, शिशिर खनाल, प्रेम सुवाल और प्रभु साह ने चीनी राजदूत के बयान पर आपत्ति जताई। सांसदों ने कहा कि चीन को नेपाल के बाकी देशों से संबंध को लेकर बोलने से बचना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि किसी भी देश को नेपाल के आंतरिक मामले में हस्तक्षेप से बचना चाहिए।
चीनी राजदूत ने उगला था जहर
चीनी राजदूत चेन ने कुछ दिनों पहले काठमांडू में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि नेपाल का दुर्भाग्य है कि भारत उसका पड़ोसी है। उन्होंने कहा था, 'दुर्भाग्य से भारत आपका पड़ोसी है, क्योंकि भारत एक बड़ा बाजार है, बड़ी संभावनाएं है, जिनका आप दोहन कर सकते हैं। लेकिन साथ ही नेपाल और अन्य पड़ोसियों के प्रति भारत की नीति अनुकूल नहीं है।' चीनी राजदूत के बयान का लगातार नेपाल में विरोध हो रहा है।
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…