फिल्म Gladiator 2 के सेट पर गंभीर हादसा, स्टंट सीन के दौरान घायल हुए 10 क्रू मेंबर्स
Updated on
12-06-2023 08:46 PM
ऑस्कर विनिंग फिल्म 'ग्लैडिएटर' के सीक्वल का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग चल रही है और हर डिटेल सीक्रेट रखी जा रही है। लेकिन हाल ही इस फिल्म के सेट पर गंभीर हादसा हो गया, जिसमें 10 क्रू मेंबर्स घायल हो गए। इन्हें तुरंत ही हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां 6 क्रू मेंबर्स को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है, वहीं अन्य 4 क्रू मेंबर्स का इलाज चल रहा है। हादसा तब हुआ, जब 'ग्लैडिएटर 2' के एक अहम स्टंट सीक्वेंस की शूटिंग की जा रही थी। सबकुछ पहले से बहुत अच्छी तरह प्लान था, लेकिन दुर्घटना घट गई। इस मामले में फिल्म को बना रहे स्टूडियो 'पैरामाउंट पिक्चर्स' ने भी एक स्टेटमेंट जारी किया।
रिपोर्ट के मुताबिक, 6 क्रू मेंबर्स स्टंट सीक्वेंस के दौरान आग से जल गए और उन्हें तुरंत ही मेडिकल हेल्प दी गई। फिल्म की शूटिंग मोरक्को में चल रही थी। पैरामाउंट पिक्चर्स के स्पोक्सपर्सन ने जानकारी दी कि घटना 7 जून को हुई, हालांकि जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।
सेट पर सेफ्टी और मेडिकल टीम
पैरामाउंट पिक्चर्स ने जारी किए गए स्टेटमेंट में कहा कि वह स्थिति पर करीबी से नजरें बनाए हुए है और सेट पर हर संभव सावधानी बरती जा रही है। स्पोक्सपर्सन ने बताया कि Gladiator 2 के सेट पर सेफ्टी और मेडिकल टीमें मौजूद थीं। जैसे ही एक्सीडेंट की खबर आई, फैन्स टेंशन में आ गए। हर कोई कास्ट और क्रू की सेफ्टी को लेकर चिंतित हो गया।
2024 में रिलीज होगी 'ग्लैडिएटर 2'
फिल्म की बात करें तो Gladiator साल 2000 में रिलीज हुई थी। इसमें रसेल क्रो, जोक्विन फिनिक्स, कोनी नीलसन, Tomas Arana और ऑलिविर रीड जैसे कलाकार नजर आए। फिल्म में निभाए मैक्सिमस के किरदार के लिए रसेल क्रो ने बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड जीता था। अब फैन्स को इसके सीक्वल यानी Gladiator 2 का बेसब्री से इंतजार है। यह 2024 में रिलीज होगी। रिडली स्कॉट के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पॉल मेस्कल, पेड्रो पास्कल और कोनी नीलसन नजर आएंगी।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…