Select Date:

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का सातवां दिन:राहुल ने असम के लखीमपुर से यात्रा शुरू की आज अरुणाचल जाएंगे

Updated on 20-01-2024 01:13 PM

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज सातवां दिन है। राहुल गांधी ने शनिवार (20 जनवरी) को असम के लखीमपुर से यात्रा शुरू की। आज राहुल अरुणाचल प्रदेश जाएंगे। वहां रात भर रुकने के बाद रविवार को वापस असम लौटेंगे। राहुल 18 जनवरी से असम में थे। वे 25 जनवरी तक यहां रहेंगे।

शुक्रवार (19 जनवरी) को राहुल ने असम के लखीमपुर जिले के गोगामुख में जनसभा को संबोधित किया था। उन्होंने कहा कि भाजपा और RSS दिल्ली से हिंदुस्तान पर शासन करना चाहते हैं, जबकि कांग्रेस स्थानीय शासन का समर्थन करती है।

राहुल ने ब्रह्मपुत्र नदी में बोट पर सैर की। वे जोरहाट से दुनिया के सबसे बड़े नदी द्वीप माजुली पहुंचे। वहां से यात्रा सड़क मार्ग से गोगामुख पहुंची। रास्ते में राहुल ने लोगों का अभिवादन किया और रास्ते में कतार में खड़े लोगों से बातचीत की। भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने गोगामुख में नाइट स्टे किया।

प्राण-प्रतिष्ठा के दिन श्री शंकरदेव के जन्मस्थल जाएंगे राहुल
राहुल गांधी अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के दिन असम के नागांव जिले में श्री शंकरदेव के जन्मस्थल बोरदोवा सत्रा जाएंगे। कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी जयराम रमेश ने शनिवार (20 जनवरी) को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा का नौवां दिन है। राहुल गांधी सुबह 7 बजे नगांव जिले के बोरदोवा सत्रा जाएंगे और श्री शंकरदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.