Select Date:

MP-राजस्थान समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पंजाब-हरियाणा में कोल्ड वेव का अलर्ट

Updated on 22-01-2024 01:07 PM

MP-राजस्थान समेत उत्तर भारत के राज्यों में कड़ाके की ठंड कम नहीं हो रही है। सर्द हवाओं का असर लगातार बना हुआ है। कल का दिन (21 जनवरी) भोपाल में सीजन का सबसे ठंडा दिन था। यहां पारा 7.4º रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राजस्थान के दौसा और बिहार के बांका में भी तापमान 6º तक गिरा। इससे आज (22 जनवरी) की दिन की शुरुआत ठिठुरन भरी हुई।

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा में आज कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में सीवियर कोल्ड और बिहार-दिल्ली कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बर्फ की परत भी देखने को मिल सकती है।

इसके अलावा दक्षिण भारत को छोड़कर लगभग सभी जगह घना कोहरा देखने को मिला। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और नॉर्थ ईस्ट के 4 राज्यों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी पर फर्क पड़ा है। आज सुबह उत्तर प्रदेश के वाराणसी और बिहार के गया में 25 मीटर से ज्यादा दूर देखना बेहद मुश्किल हो रहा था। वहीं, दिल्ली में कोहरे के कारण फ्लाइट्स और ट्रेनों का लेट होने का सिलसिला भी जारी रहा।

दक्षिण भारत के राज्यों में फिलहाल न कोल्ड वेव और न ही कोहरे की स्थिति देखने को मिल रही हैं। हालांकि, कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट जरूर जारी किया गया है। कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में आज हल्की बरसात हो सकती है। इसके अलावा महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में भी बारिश की संभावना जताई गई है।

आगे कैसा रहेगा मौसम

  1. सर्दी: भारतीय मौसम विभाग और प्राइवेट वेदर एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर भारत और मध्य भारत के राज्यों में ठंड का असर बरकरार रहेगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में शीत लहर से लेकर सीवियर शीत लहर की स्थिति बन सकती है।
  2. कोहरा: स्काईमेट के मुताबिक, कोहरे और विजिबिलिटी की स्थिति भी देश के बड़े राज्यों में बरकरार रहेगी। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान में कल (23 जनवरी) के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
  3. बारिश: अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र के विदर्भ, पश्चिम बंगाल और केरल में हल्की बारिश हो सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.