कोर्ट की फटकार के बाद रिहा हुए शाह महमूद कुरैशी, PTI छोड़ने से इनकार, इमरान से करेंगे मुलाकात
Updated on
07-06-2023 07:29 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को अदालत के आदेश के बाद मंगलवार को रावलपिंडी जेल से रिहा कर दिया गया। वह नौ मई के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद गिरफ्तार किए गए इमरान खान की पार्टी के कुछ शीर्ष नेताओं में शामिल थे। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के उपाध्यक्ष को गत महीने नौ मई को भ्रष्टाचार के एक मामले में पार्टी अध्यक्ष इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद हिंसा भड़काने सहित कई आरोपों में गिरफ्तार किया गया था।
कुरैशी ने इमरान खान के शासन में 2018 से 2022 तक पाकिस्तान के विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया। लाहौर उच्च न्यायालय की रावलपिंडी पीठ ने मंगलवार को कुरैशी की गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए आदेश दिया कि पीटीआई नेता को तत्काल रिहा किया जाए। जियो टीवी के अनुसार, अडियाला जेल से रिहा होने पर कुरैशी ने कहा कि वह बुधवार को पीटीआई प्रमुख खान से लाहौर में जमान पार्क स्थित उनके आवास पर मुलाकात करेंगे और देश में मौजूदा राजनीतिक उथल-पुथल पर चर्चा करेंगे।
रिहाई के बाद स्थानीय मीडिया ने उनके हवाले से कहा, ''मैं पीटीआई कार्यकर्ताओं को बताना चाहता हूं कि 'न्याय का झंडा' मेरे हाथ में है और मैं अभी भी इस आंदोलन का हिस्सा हूं..।'' पीटीआई समर्थकों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा, "यह एक कठिन समय है, लेकिन उम्मीद मत खोइए क्योंकि हर रात के बाद एक सवेरा होता है।"
डॉन अखबार ने कुरैशी के हवाले से कहा, ''मुझे लगता है कि विभिन्न जेलों में अनगिनत निर्दोष लोग हैं जिन्हें रिहा किया जाना चाहिए। मैं कोशिश करूंगा, और हम अपनी कानूनी टीम से परामर्श के बाद उनके मामलों को आगे बढ़ाएंगे।" गत 18 मई को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने पूर्व विदेश मंत्री की रिहाई का आदेश दिया था। हालांकि, "अनियंत्रित" विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने से बचने संबंधी हलफनामा देने के बारे में उनकी अनिच्छा के कारण रिहाई में देरी हुई।

बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…