पाकिस्तान की जनता पर शहबाज ने गिराया एक और महंगाई बम, दवाओं की कीमत 20 फीसदी बढ़ाई गई
Updated on
29-04-2023 07:09 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में लगातार आर्थिक संकट बढ़ रहा है। इस बीच पाकिस्तान में दवाओं की कीमत बढ़ा दी गई है। पाकिस्तान ने शुक्रवार को सामान्य दवाओं की खुदरा कीमतों में 20 फीसदी तक और आवश्यक दवाओं में 14 फीसदी बढ़ोतरी की मंजूरी दी है। इस बढ़ोतरी की दवा निर्माताओं ने आलोचना की। ऐसा नहीं है कि वह सस्ती दवाएं लोगों को देना चाहते हैं, बल्कि उनका कहना था कि यह बढ़ोतरी बेहद कम है। सरकार का यह फैसला निर्माताओं और आयातकों के साथ लंबे गतिरोध के बाद आया है।
दवा निर्माताओं और आयातकों के संघ ने 39 फीसदी वृद्धि की मांग की थी। उन्होंने यह चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो उद्योग खत्म हो सकता है। पाकिस्तान की वार्षिक मुद्रास्फीति की दर मार्च में 35 फीसदी तक पहुंच गई है। गिरती हुई मुद्रा, सब्सिडी वापस लेने और आईएमएफ से 1.1 अरब डॉलर के बेलआउट पैकेज के लिए शर्त मानते हुए टैक्स लगाने के बाद खाद्य मुद्रास्फीति बढ़कर 47 फीसदी हो गई है।
तीन महीने बाद होगी समीक्षा
लेकिन पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने दवाओं की ऊंची कीमतों को और बढ़ने से रोके रखा था। उसे डर था कि आम चुनाव से महीनों पहले इस तरह की बढ़ोतरी से उसका समर्थन खत्म हो जाएगा। वित्त मंत्रालय के मुताबिक अगर पाकिस्तानी रुपए में मजबूती आती है तो दवा की कीमतों की तीन महीने बाद फिर समीक्षा की जा सकती है। इसके साथ ही सरकार का यह भी कहना है कि अगले वित्त वर्ष में इस तरह की बढ़ोतरी नहीं होगी। पाकिस्तान फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन का कहना है कि यह वृद्धि उम्मीद से कम है।
पाकिस्तान में दवाओं की कमी
पाकिस्तान में आर्थिक संकट दवाओं की कमी का कारण बनता जा रहा है। पाकिस्तान में लगातार कम होते विदेशी मुद्रा भंडार के कारण हेल्थकेयर सिस्टम पर असर दिख रहा है। पाकिस्तान में मरीज जरूरी दवाओं के संकट का सामना कर रहे हैं। पाकिस्तान में हृदय रोग, कैंसर और किडनी से जुड़ी दवाओं की कमी है। इसके साथ ही पाकिस्तान में इंसुलिन की भी कमी है।
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…