Select Date:

शहबाज के बड़बोले मंत्री ने अमेरिका को ललकारा, कहा- हमे रूस से तेल खरीदने से कोई नहीं रोक सकता

Updated on 14-11-2022 05:41 PM

अमेरिका पाकिस्तान को रूस से तेल खरीदने से नहीं रोक सकता है। दुबई में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पाक के वित्त मंत्री इशाक डार ने कहा कि हम भारत की तरह उन्हीं शर्तों में रूस से तेल खरीदेंगे और जल्द ही ऐसा होने जा रहा है। दरअसल, डार ने पिछले महीने अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की थी जिसमें रूस से तेल खरीद के मामले पर चर्चा हुई थी। पाकिस्तान रूस से सिर्फ ईंधन ही नहीं गेहूं भी चाहता है। यही वजह है कि इस तरह की खबरें महीनों से चल रही है। 

 अखबार के मुताबिक, भारत का उदाहरण देते हुए पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने कहा कि मंत्रालय रूस से समान शर्तों पर तेल खरीदने की कोशिश करेगा। उन्होंने कहा, "अगले कुछ महीनों में आप देखेंगे कि सरकार इस संबंध में पाकिस्तान के पक्ष में महत्वपूर्ण कदम उठाएगी।" यह पहली बार नहीं है जब डार ने ऐसी टिप्पणी की है।

 रिपोर्ट के अनुसार, डार ने पिछले महीने वाशिंगटन की अपनी यात्रा के दौरान कहा था कि उनका देश रूस से ईंधन खरीदने के लिए तैयार है, अगर वही दर जो भारत भुगतान कर रहा है, वह पाकिस्तान पर भी लागू हो तो। 

भारत में ज्यादा डिमांड
पिछले हफ्ते अमेरिकी विदेश विभाग की एक प्रेस वार्ता में प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि अमेरिका रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों से तेल और गैस पर छूट देने के बारे में सख्त है। उन्होंने यह भी कहा, "तथ्य यह भी है कि भारत में ऊर्जा की उच्च मांग है। इसलिए वह रूस से तेल और अन्य प्रकार की ऊर्जा आयात कर अपनी जरूरतों को पूरा कर रहा है। इसका मतलब यह कतई नहीं कि भारत उनके द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों से पीछे हट रहा है।" 

रूस से गेहूं भी खरीदना चाहता है पाक
गौरतलब है कि पाकिस्तान सरकार द्वारा रूस से गेहूं और ईंधन की खरीद की खबरें महीनों से चल रही हैं। इस महीने की शुरुआत में, पाकिस्तानी सरकार ने अपनी घरेलू कमी को पूरा करने के लिए रूस से 300,000 टन गेहूं आयात करने के लिए लगभग 112 मिलियन अमरीकी डालर के सौदे को मंजूरी दी थी। यह सौदा तब हुआ जब पाकिस्तान अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को संतुलित करने और विनाशकारी बाढ़ के बाद के प्रबंधन के लिए संघर्ष कर रहा था। विनाशकारी बाढ़ में पाकिस्तान में हजारों लोगों की मौत हो गई थी और अरबों की संपदा का नुकसान हुआ था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…
 18 July 2026
दुबई: ईरान और अमेरिका के बीच समझौते के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य खुला था लेकिन हालिया तनाव के चलते ये फिर बंद हो गया है। इस समुद्री रूट से गुजरने वाले…
 18 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की अध्यक्षता में इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के बॉर्डर सर्विस प्रमुखों की 12वीं बैठक हुई है। इस बैठक में भारत ने भी हिस्सा लिया है। पाकिस्तान…
 18 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने फिलहाल भारत की यात्रा नहीं करने का फैसला किया है। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार अमर देश ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और राजनयिक…
 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
Advt.