Select Date:

शहबाज का घर जलाया, बैंकों को लूटा... पाकिस्तान में रातभर गूंजती रहीं गोलियां, इमरान खान समर्थकों और सेना में जंग!

Updated on 10-05-2023 08:00 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान में एक बार फिर हालात बेकाबू हैं। आजादी के सात दशक बाद भी मुल्‍क में सुधार होने की कोई गुंजाइश नहीं बची है। आर्थिक संकट के बीच ही पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी ने स्थिति को अनियंत्रित कर दिया है। यूं तो इस मुल्‍क में कई बार विरोध प्रदर्शन हैं। इन प्रदर्शनों में से कई ऐसे थे जिनका नेतृत्‍व पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के मुखिया इमरान ने किया था। मगर देश की स्थिति से वाकिफ जानकारों की मानें तो इस समय जो स्थिति है वह पिछली सभी स्थितियों से बहुत अलग है। इस बार सेना को भी निशाना बनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान सेना के मुखिया जनरल आसिम मुनीर को भी समझ नहीं आ रहा है आखिर इन हालातों में क्‍या किया जाए।


गिरफ्तारी से बदले हालात
देश की सरकार की खिलाफ अभी तक महंगाई और दूसरे मसलों को लेकर विरोध प्रदर्शन होते आए हैं। अप्रैल 2022 में जब से इमरान ने सत्‍ता गंवाई तब से ही पाकिस्‍तान में सरकार और सेना के खिलाफ प्रदर्शन होते आए हैं। पिछले साल विश्‍वासमत के चलते सत्‍ता गंवाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री इमरान के तेवर अपने उत्‍तराधिकारी शहबाज के खिलाफ लगातार आक्रामक बने हुए थे। लेकिन मंगलवार को हुई घटना के बाद हालात नई दिशा की तरफ मुड़ गए। इस्‍लामाबाद में रैली के दौरान यह आरोप लगे कि उनकी गिरफ्तारी के पीछे सेना और आईएसआई की साजिश है।करनी पड़ी प्रेस कॉन्‍फ्रेंस
इमरान अक्‍सर यह कहते आए हैं कि ये दोनों संगठन देश में लोकतंत्र को बर्बाद करने में लगे हैं। इस तरह के आरोप पहले कभी भी सार्वजनिक तौर पर नहीं लगाए गए थे। लेकिन पिछले एक साल में इमरान की लोकप्रियता में 10 गुना इजाफा हुआ है। इसी वजह से उनके समर्थकों के गुस्‍से को सेना और सरकार के खिलाफ बदलते देर नहीं लगी। इमरान के समर्थक भी सेना औ सरकार के खिलाफ बोलने लगे। यह बहुत ही असाधारण स्थिति थी। इतिहास में पहली बार देखा गया है जब आईएसआई और सेना प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर खुद को बेकसूर बताने के लिए मजबूर हुए।

रावलपिंडी तक उबाल
इमरान की गिरफ्तारी से उनके समर्थक भड़के हुए हैं और गुस्‍सा सेना पर निकल रहा है। गिरफ्तारी की खबर आते ही लाहौर से लेकर रावलपिंडी तक समर्थकों ने कैंट और एयरबेस पर हमला कर अपना गुस्‍सा निकाला। रावलपिंडी में तो समर्थक सेना के मुख्‍यालय तक पहुंच गए और कुछ बिल्डिंग्‍स में तोड़फोड़ की। लाहौर में इमरान समर्थक जबरन एक कोर कमांडर के घर के अंदर पहुंच गए और जमकर उत्‍पात मचाया। क्‍वेटा और फैसलाबाद में भी यही स्थिति देखी गई। यहां पर लोगों ने सेना के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     27 July 2026
    इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
     27 July 2026
    बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
     27 July 2026
    इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
     27 July 2026
    ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
     27 July 2026
    लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
     23 July 2026
    सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
     23 July 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
     23 July 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
     23 July 2026
    न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
    Advt.