Select Date:

शाहिद ने पहली फिल्म के लिए 4 साल इंतजार किया : हर हफ्ते चार-पांच ऑडिशन देते थे कृति सेनन की डेब्यू फिल्म देख शॉक्ड थे पेरेंट्स

Updated on 03-02-2024 01:22 PM

शाहिद कपूर और कृति सेनन ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में साथ दिखने वाले हैं। ऐसा पहली बार है, जब दोनों साथ काम करेंगे। शाहिद कपूर और कृति सेनन ने बताया कि शुरुआती दौर में उन्होंने बहुत सारे रिजेक्शंस फेस किए हैं। शाहिद ने 18 साल की उम्र से ही ऑडिशन देने शुरू कर दिए थे। वे हर हफ्ते चार-पांच ऑडिशन देते थे।

कृति सेनन ने कहा कि उनके पेरेंट्स ने भी नहीं सोचा था कि वो कभी एक्टर बन पाएंगी। जिस दिन उन्होंने बेटी को पर्दे पर देखा, उन्हें विश्वास नहीं हुआ कि ये वही लड़की है, जो बचपन से शर्मीली हुआ करती थी।

शाहिद ने पहली फिल्म के लिए चार साल का लंबा इंतजार किया
शाहिद कपूर को 22 साल की उम्र में इश्क विश्क के जरिए पहला ब्रेक मिल गया था। 22 साल सुनने में बहुत कम लगता है, लेकिन शाहिद के लिए जर्नी आसान नहीं थी। उन्होंने 18 साल की उम्र से ही ऑडिशन देने शुरू कर दिए थे। पहली फिल्म के लिए उन्होंने 4 साल का लंबा इंतजार किया था।

शाहिद ने कहा- मैं 18 साल की उम्र से ही हर हफ्ते चार-पांच ऑडिशन करता था। मैंने रिजेक्शंस बहुत फेस किए थे। कभी-कभी अपने आप पर संदेह भी करने लगता था। ऐसी कंडीशन में मेरी मां बहुत बड़ा सपोर्ट सिस्टम थीं। उन्हें मेरी झमता पर पूरा भरोसा था। वो हमेशा मेरे से कहती थीं कि तुम बहुत अच्छा करोगे, बस मेहनत करना जारी रखो।

मां की तुलना में पापा थोड़ा क्रिटिकल ज्यादा हुआ करते थे। उनके सामने कोई भी चीज दिखाने या कहने में झिझक होती थी। पापा को चीजें जल्दी समझ में नहीं आती थीं। वो चाहते थे कि मैं बेहतर से बेहतर काम करूं। उन्होंने भी लाइफ के हर स्टेज पर मुझे काफी सपोर्ट किया।

कृति ने कहा- आजादी मिली तो बेहतर काम किया
कृति सेनन ने कहा कि उनकी पहली फिल्म हीरोपंती काफी सफल हुई थी। उनके लिए यह एक परफेक्ट डेब्यू कहा जा सकता है। कृति के लुक और एक्टिंग की तारीफ हुई थी। हालांकि कृति को इससे अलग थोड़े एक्सपेरिमेंटल रोल भी करने थे।

उन्होंने कहा- एक हीरोइन को जो डेब्यू चाहिए होता है, मुझे वो हीरोपंती के जरिए मिला था। हालांकि मुझे कुछ अलग रोल करना था। बरेली की बर्फी में मैंने वो कर दिखाया। यह अलग बात है कि इसके बाद मुझे हर फिल्म में छोटे शहर की लड़की का रोल मिलने लगा। लेकिन इन किरदारों को मैंने जिया है। इन फिल्मों में मुझे आजादी दी गई कि आप अपने हिसाब से काम करो।

पेरेंट्स को लगा कि मैं फिल्म इंडस्ट्री में टिक नहीं पाऊंगी
कृति सेनन ने कहा कि वो पढ़ाई में बहुत अच्छी थीं। उनकी मां एक प्रोफेसर हैं। कृति को साइंस में काफी इंटरेस्ट था। यही सोचकर उन्होंने इंजीनियरिंग ले ली थी। काफी वक्त तक उन्हें अपना पैशन पता नहीं था। शुरुआत में वो काफी शर्मिली थीं। कॉन्फिडेंस की भी बहुत कमी थी।

कृति ने कहा- मैं अपने पहले रैंप शो से रोते हुए बाहर निकली थी। मेरे पेरेंट्स को भी लगा कि मैं शायद फिल्म इंडस्ट्री में टिक नहीं पाऊंगी। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में मोटी चमड़ी वाले ही सर्वाइव कर पाते हैं, तुम्हारे बस की बात नहीं है। हालांकि मुझे बहुत जल्दी हार नहीं माननी थी। ऑडिशन देते वक्त मुझे समझ में आ गया था कि मेरे अंदर एक क्राफ्ट है। मैं एक्ट कर सकती हूं।

डेब्यू फिल्म देख मां-बाप शॉक्ड थे
कृति ने आगे कहा- मेरी डेब्यू फिल्म देख कर पेरेंट्स बिल्कुल शॉक्ड थे। उन्होंने कहा कि हम सपने में भी नहीं सोच सकते थे कि तुम कभी पर्दे पर दिख पाओगी। उन्होंने मुझे हमेशा एक शर्मीली लड़की के रूप में देखा था। इसलिए मैं यही कहूंगी कि हमें खुद पर हमेशा विश्वास रखना चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.