Select Date:

शाहरुख ने फैंस के साथ सेलिब्रेट की ‘डंकी’ की सक्सेस रोते हुए फैंस को लगाया गले

Updated on 30-01-2024 01:18 PM

शाहरुख खान ने सोमवार को मुंबई के राज स्टूडियों में फैंस के साथ फिल्म ‘डंकी’ की सक्सेस सेलिब्रेट की। इस स्पेशल फैन इवेंट के दौरान शाहरुख ने कहा कि जब बीते कुछ वक्त में उनकी फिल्में अच्छा परफॉर्म नहीं कर रही थीं तो उनको सेल्फ डाउट हो गया था।

इवेंट में शाहरुख ने फैंस के साथ फोटोज भी खिंचवाए और एक रोते हुए फैन को गले से भी लगाया। सोशल मीडिया यूजर्स सुपरस्टार के इस जेस्चर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

मुझे लगा कि अच्छी फिल्में नहीं बना रहा हूं: शाहरुख
इवेंट में शाहरुख ने कहा, ‘मैं बीते 33 साल से काम कर रहा हूं। नॉर्मल आपको कई बार नर्वसनेस फील होती है। हर रिलीज पर आपको फील होता है कि यार ये वाली फिल्म अच्छी चल जाए बस। इन तीनों फिल्मों से पहले मेरी कुछ फिल्में अच्छी नहीं चली थीं। मैं यह सोचने लगा था कि मैं ही अच्छी फिल्में नहीं बना रहा हूं।’

‘अब से दो-तीन महीने का ही ब्रेक लूंगा’
शाहरुख ने आगे कहा, ‘अब जब पठान, जवान और डंकी को आप लोगों ने इतना प्यार दिया है तो मुझे लगा कि चार साल तक के लिए दूर नहीं जाना चाहिए। दो-तीन महीने ही ठीक है। मैं अपनी ऑडियंस का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे यह महसूस करवाया कि जो मैंने किया वो सही था और मुझे यही करते रहना चाहिए।’

इवेंट में इमोशनल हुए SRK फैंस
इसी इवेंट से शाहरुख का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो अपने एक रोते हुए फैन को गले लगाते नजर आए। इवेंट में SRK के साथ फोटोज खिंचवाते वक्त कई फैंस इमोशनल हो गए। इवेंट में शाहरुख डैपर लुक में ब्लैक टी-शर्ट पहने नजर आए। उन्होंने इसे ब्लैक लेदर जैकेट से पेयर किया था।

शाहरुख की फिल्मों ने किया 2600 करोड़ का बिजनेस
‘डंकी’ पिछले साल रिलीज हुई शाहरुख की तीसरी फिल्म थी। इससे पहले वो जनवरी 2023 में पठान और सितंबर 2023 में जवान जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके थे। 2023 में शाहरुख की इन तीनों फिल्मों ने ग्लोबली 2 हजार 600 करोड़ रुपए का बिजनेस किया।

वर्कफ्रंट पर शाहरुख ने अभी तक अपनी अगली फिल्म अनाउंस नहीं की है पर वो कई फिल्ममेकर्स के साथ चर्चा कर रहे हैं। वो सुजॉय घोष की अगली फिल्म ‘द किंग’ में नजर आ सकते हैं जिससे उनकी बेटी सुहाना खान बिग स्क्रीन डेब्यू करेंगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.