शाहरुख खान ने 'किंग अंकल' से कटवाया था सलमान का पत्ता! दोस्त ने बताया एक्टर ने क्या अपनाई थी ट्रिक
Updated on
14-12-2023 03:20 PM
क्या आप जानते हैं कि फिल्म 'किंग अंकल' के लिए पहली चॉइस शाहरुख खान नहीं, बल्कि सलमान खान थे? शाहरुख ने फिल्म के लिए किसी तरह राकेश रोशन को मना लिया था, और सलमान की जगह वह मूवी का हिस्सा बने। यह खुलासा शाहरुख खान के करीबी दोस्त और फिल्म प्रोड्यूसर विक्की वासवानी ने किया है। शाहरुख ने 1992 में फिल्म 'दीवाना' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। भले ही वह नए थे, लेकिन पहली फिल्म से हर तरफ छा गए थे। यहां तक कि एक्टर-फिल्ममेकर राकेश रोशन के साथ भी उन्होंने तीन फिल्मों की डील साइन कर ली थी।
Vicky Vaswani ने हाल ही 'फिल्म कंपैनियन' को दिए इंटरव्यू में Shah Rukh Khan के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कैसे शाहरुख की फिल्म बिजनेस की जानकारी से Rakesh Roshan प्रभावित हो गए थे, और अपनी फिल्म 'किंग अंकल' के लिए साइन कर लिया था। जबकि उस फिल्म में पहले सलमान खान थे।
राकेश रोशन के साथ शाहरुख की मीटिंग फिक्स, ऐसे पलटा पासा
विक्की वासवानी ने बताया कि उन्होंने राकेश रोशन के साथ शाहरुख खान की एक मीटिंग फिक्स करवाई। वह अच्छे से जानते थे कि 'किंग अंकल' में जैकी श्रॉफ के भाई की जगह अभी खाली है। उस रोल के लिए अभी किसी को कास्ट नहीं किया गया है। इसलिए उस रोल के लिए विक्की वासवानी ने शाहरुख खान का नाम सजेस्ट कर दिया। जब राकेश रोशन, शाहरुख से मिले तो सीधा पूछ लिया कि मैं तुम्हें फिल्म में क्यों कास्ट करूं।
शाहरुख की फिल्म बिजनेस की जानकारी, राकेश रोशन इम्प्रैस
विक्की वासवानी के मुताबिक, उन्होंने शाहरुख को फिल्म बिजनेस के बारे में सिखाया था। साथ ही बताया कि 'किंग अंकल' में जैकी श्रॉफ के भाई का रोल सलमान खान को मिला था, जोकि उस वक्त बड़े स्टार थे। विक्की वासवानी ने बताया कि राकेश रोशन ने पहले ही 'किंग अंकल' को बेच दिया था। इसलिए सलमान को कास्ट करने और उन्हें अधिक पैसे देने से फिल्म की कीमत नहीं बढ़ने वाली थी और शाहरुख को कम पैसे पर कास्ट करने से फिल्म की कीमत कम नहीं होने वाली थी।
राकेश रोशन की इन फिल्मों में नजर आए थे शाहरुख
विवेक ने बताया कि राकेश रोशन का मुंह तब खुला का खुला रह गया, जब उन्होंने टीवी से आए एक कलाकार को दिग्गज हस्ती और एक पेशेवर की तरह फिल्म के बिजनेस के बारे में बात करते सुना। राकेश, शाहरुख खान की इंटेलिजेंस से हैरान रह गए। वह इतने प्रभावित हो गए कि शाहरुख के साथ तीन फिल्मों की डील साइन कर ली। 'किंग अंकल' के बाद शाहरुख, राकेश रोशन की 'कोयला' और 'करण अर्जुन' में नजर आए थे।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…