शाहरुख खान ने 'जवान' गर्ल्स के पीछे लगा दी थी बॉडीगार्ड्स की पूरी फौज, प्रियामणि ने बताया मजेदार किस्सा
Updated on
16-04-2024 03:19 PM
साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस प्रियामणि ने शाहरुख खान के साथ पहली बार फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में काम किया था, और इसके बाद वह उनके साथ 'जवान' में नजर आईं। इन दोनों फिल्मों की रिलीज के बीच 10 साल का गैप था। हालांकि इतने साल तक प्रियामणि, शाहरुख खान से एक बार भी नहीं मिली थीं। लेकिन एक्ट्रेस हैरान हैं कि इतने साल में शाहरुख जरा भी नहीं बदले। प्रियामणि तब और हैरान रह गई थीं जब 'जवान' की शूटिंग के दौरान उन्हें और अन्य लड़कियों को होटल छोड़ने के लिए शाहरुख ने बॉडीगार्ड्स से भरी गाड़ी भेजी थी। एक्ट्रेस ने अब एक इंटरव्यू में शाहरुख के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया है और तारीफ की है।
Priyamani ने 'गलाटा प्लस' को दिए इंटरव्यू में 'जवान' के सेट पर Shah Rukh Khan से मुलाकात का किस्सा सुनाया। प्रियामणि ने बताया कि जब शाहरुख ने उन्हें और फिल्म में काम कर रहीं अन्य लड़कियों को मिलने बुलाया, तो गर्मजोशी से स्वागत किया। शाहरुख ने प्रियामणि को गले लगाकर माथे पर किस भी किया था।
'जवान' के सेट पर वो मुलाकात, शाहरुख ने मिलने बुलाया
प्रियामणि ने बताया, 'मैं उनसे 'जवान' के सेट पर मिली थी। हमने सबसे पहले ट्रेन सीक्वेंस और फिर मेट्रो सीक्वेंस शूट किया। तो जब हम फिल्म सिटी में शूटिंग कर रहे थे तो करीब 7 बजे हमें कॉल आया। हम शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक शूटिंग कर रहे थे। मुझे लगता है कि शाहरुख को रात में शूटिंग करना पसंद है। एटली सर भी ऐसा ही करते हैं।'
शाहरुख ने गले लगाया, माथे पर किस किया और थैंक यू बोले
प्रियामणि ने आगे बताया कि जब वो पहले दिन 'जवान' के सेट पर पहुंचीं, तो उनसे और अन्य लड़कियों से कहा गया कि सर आपसे मिलना चाहते हैं, इसलिए सेट पर पहुंचें। प्रियामणि बोलीं, 'हमें लगा कि यह एटली सर हैं, लेकिन उनकी जगह शाहरुख खान थऔर हम हैरान रह गए थे।' प्रियामणि ने बताया कि सबसे पहले उन्होंने शाहरुख का अभिवादन किया और बदले में एक्टर ने उन्हें लगाया और फिर माथे पर किस किया। इसके बाद शाहरुख ने उन लड़कियों से कहा था, 'फिल्म करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।'
प्रियामणि ने बताया कि शाहरुख जैसे बड़े स्टार से ऐसा रिस्पॉन्स पाकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। वह बोलीं, 'आपको और क्या चाहिए? मेरा मतलब है कि जब उन्होंने (शाहरुख खान) ने कहा कि बहुत बहुत धन्यवाद। मैं बहुत खुश हूं कि आप लोग फिल्म का हिस्सा हैं, तो मैंने कहा कि सर, आपके लिए कुछ भी।
जब शाहरुख ने साथ भेजे गाड़ी भरकर बॉडीगार्ड्स
प्रियामणि ने फिर शाहरुख का एक और किस्सा सुनाया, जब उन्होंने उनकी सुरक्षा के लिए गाड़ी भरकर बॉडीगार्ड्स भेज दिए थे। उन्होंने बताया, 'चेन्नई में एटली सर का बर्थडे था, इसलिए हम सभी बर्थडे की पार्टी के लिए वहां थे। यह सुबह करीब तीन या चार बजे की बात होगी। हम लड़कियां वापस होटल जा रही थीं। वह (शाहरुख खान) आए और हमें अलग से विदा किया। वह कार के पास आए और हमारे बीच होटल तक बॉडीगार्ड्स से भरी कार भेजी। हमने जब कहा कि आप लोग जाइए, तो उन्होंने कहा कि नहीं सर (शाहरुख) ने खास हिदायत दी है। हमें आपको छोड़ने जाना होगा।'
'मैदान' में नजर आएंगी प्रियामणि, लाइन में ये फिल्में भीं
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो प्रियामणि कुछ समय पहले यामी गौतम स्टारर 'आर्टिकल 370' में नजर आई थीं। अब वह अजय देवगन की 'मैदान' के अलावा एक तमिल और एक कन्नड़ फिल्म में नजर आएंगी।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…