शाहरुख खान का अमेरिका में हुआ एक्सीडेंट, करवानी पड़ी सर्जरी, जानिए अब कैसी है तबीयत
Updated on
04-07-2023 08:36 PM
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का अमेरिका में एक्सीडेंट हो गया है। वह फिल्म के सेट पर एक सीन कर रहे थे, जिस दौरान यह हादसा हुआ। इस दुर्घटना में शाहरुख खान के नाक पर चोट आई है। एक्टर को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, वहीं उनकी एक माइनर सर्जरी भी हुई है। शाहरुख की तबीयत अब ठीक बताई जा रही है और वह वापस मुंबई लौट आए हैं।
शूट के दौरान Shahrukh Khan की नाक पर चोट लगी थी, जिससे खून बहने लगा था। खून को रोकने के लिए डॉक्टर्स को सर्जरी करवानी पड़ी है। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जब यह हादसा तब हुआ, जब शाहरुख एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए लॉस एंजिल्स में थे। रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर की सर्जरी हुई और अब उनकी नाक पर पट्टी बंधी हुई है। डॉक्टरों ने उनकी टीम को यह भी बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है और यह मामूली चोट है।
अपने घर लौट आए हैं शाहरुख
शाहरुख अब भारत वापस आ गए हैं और अपने घर मन्नत में आराम कर रहे हैं। शाहरुख खान कई महीनों से फिल्म की शूटिंग के लिए बाहर आ-जा रहे हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान एक साथ कई फिल्मों पर काम कर रहे हैं, और एक्टर काम को लेकर कई जगहों पर आना-जाना लगा ही है।
शाहरुख खान की आने वाली फिल्में
इस बीच, वर्कफ्रंट पर शाहरुख अपनी अगली फिल्म 'जवान' की रिलीज के लिए तैयारी कर रहे हैं। यह फिल्म एटली के साथ उनकी पहली फिल्म है, और इसमें साउथ फिल्म इंडस्ट्री की लेडी सुपरस्टार नयनतारा भी हैं। 'जवान' का ट्रेलर टॉम क्रूज की 'मिशन इम्पॉसिबल: डेड रेकनिंग' से जुड़ा होगा, जो 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा, शाहरुख के पास राजकुमार हिरानी की 'डंकी' भी है, और अगर खबरों पर विश्वास किया जाए, तो वह सलमान खान के साथ बॉलीवुड में सबसे बड़ी एक्शन फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' में नजर आएंगे।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…