'कुछ कुछ होता है' की स्क्रीनिंग में साड़ी का पल्लू उठा शाहरुख खान ने जीता दिल, रानी मुखर्जी को नहीं लगी भनक!
Updated on
16-10-2023 03:25 PM
करण जौहर की मोस्ट आइकॉनिक मूवीज में से एक 'कुछ कुछ होता है' को रिलीज हुए पूरे 25 साल हो गए हैं। फिल्म 16 अक्टूबर 1998 को रिलीज हुई थी। करण जौहर ने इसी मूवी से डायरेक्शन में डेब्यू किया था। फिल्म में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी लीड रोल में थे। फिल्म के गानों से लेकर डायलॉग्स तक, आज भी बच्चे-बच्चे की जुबां पर है। आज इस खास मौके पर मुंबई में फिल्म की स्क्रीनिंग हुई और शाहरुख-रानी मुखर्जी ने ऑडियंस को सरप्राइज दे दिया, लेकिन वहां जो हुआ, वो देखकर शाहरुख के फैंस का एक बार फिर दिल धड़क उठा।
Shahrukh Khan के इस वायरल वीडियो में वो थिएटर में स्क्रीन के स्टेज पर जाते दिख रहे हैं, उनके आगे Rani Mukerji चल रही हैं, शाहरुख ने रानी की साड़ी का पल्लू पकड़ा हुआ है और जब वे फाइनली स्टेज पर पहुंच गए, तब शाहरुख ने बड़े ही प्यार से उनका पल्लू जमीन पर रख दिया। अब कोई कैसे शाहरुख का मुरीद ना हो?
निशाने पर रणबीर कपूर!
शाहरुख ने पहली बार ऐसा नहीं किया है, वो अक्सर कुछ ना कुछ ऐसा कर देते हैं कि हर किसी का दिल उन पर आ जाता है। वो कई दफा अपनी बीवी गौरी खान का पल्लू भी पकड़कर पीछे-पीछे चलते हैं। शाहरुख के इसी वीडियो पर कुछ यूजर्स ने रणबीर कपूर को भी याद किया, जब वो अपनी बीवी आलिया भट्ट का पल्लू लात से मारते दिखे थे!
करण जौहर ने शेयर किया पोस्ट
कुछ लोगों ने शाहरुख और रानी मुखर्जी के साथ काजोल की एंट्री नहीं होने पर उन्हें मिस किया। लोग पूछ रहे हैं कि आखिर काजोल कहां हैं!! बता दें कि Kuch Kuch Hota Hai को करण जौहर ने ही लिखा था और इसे उनके पिता यश जौहर ने धर्मा प्रोडक्शंस के तहत प्रोड्यूस किया था। फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी था और उन्हें बहुत पसंद किया गया था। इनके अलावा सना सईद भी सपोर्टिंग रोल में थीं।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…