Select Date:

मन्नत के पीछे ही 1BHK फ्लैट में रहते थे शाहरुख:सलमान के मुंह पर उन्हें फ्लॉप एक्टर बोला गया था, एक्टर नासिर ने शेयर किए किस्से

Updated on 05-03-2024 06:14 PM

मशहूर कॉमेडियन जॉनी वॉकर के बेटे और बॉलीवुड एक्टर नासिर खान ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शाहरुख, सलमान और आमिर खान के स्ट्रगलिंग डेज पर बात की। नासिर ने बताया कि सुपरस्टार बनने से पहले तीनों खान कैसे थे और उन्होंने किस तरह से अपने लो फेज के साथ डील किया।

मन्नत के सामने ही हैंगआउट करते थे शाहरुख, सलमान और नासिर
यूट्यूबर सिद्धार्थ कानन को दिए एक इंटरव्यू में नासिर ने कहा कि शाहरुख को तब से जानते हैं जब वो मुंबई में नए-नए आए थे। नासिर ने कहा- ‘शाहरुख ने जब मन्नत नहीं खरीदा था तब मैं सलमान, अरबाज, मेरे भाई और शाहरुख.. हम सभी बैंडस्टैंड पर उसी बंगले के सामने बैठकर हैंगआउट करते थे। शाहरुख कई बार सलमान के घर भी आया करते थे। बाद में शाहरुख सुपरस्टार बन गए और उन्होंने वो बंगला खरीद लिया।

नासिर ने आगे बताया कि आज जहां शाहरुख का बंगला मन्नत है, अपने करियर की शुरुआत में वो उसी के पीछे मौजूद एक बिल्डिंग में 1BHK फ्लैट में रहा करते थे। वो फ्लैट इतना छोटा था कि दरवाजा खोलते ही खत्म हो जाता था। वहां सिर्फ एक गद्दा पड़ा रहता था, जिसे सभी दोस्त मिलकर शेयर किया करते थे।

रेस्टोरेंट में बैठे सलमान को कुछ लोगों ने फ्लॉप एक्टर बोला
नासिर ने इस इंटरव्यू में सलमान से जुड़ा भी एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि एक बार वो और सलमान अपने दोस्तों के साथ एक रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे। तभी कुछ लोगों ने आकर सलमान से ऑटोग्राफ मांगा। उन्हीं में से एक शख्स ने कहा कि अरे इसका क्या ऑटोग्राफ ले रहे हो? ये तो फ्लॉप एक्टर है।

नासिर ने आगे कहा- ‘ऐसा नहीं है कि सलमान ने वो नहीं सुना.. हम सबने सुना.. तब तो उसके बर्थडे पर कोई नहीं आता था.. एक फूल भी नहीं आता था और आज देखो.. 27 दिसंबर को सेलिब्रेशन मनाया जाता है। ऐसा सिर्फ इसलिए हुआ क्योंकि सलमान ने उन कमेंट्स को नेगेटिव नहीं बल्कि पॉजिटिव वे में लिया और कमबैक किया।’

आमिर और मैं सुबह 3 बजे तक बातें करते रहे: नासिर
वहीं आमिर से जुड़ा किस्सा शेयर करते हुए नासिर ने बताया कि वो आमिर से आखिरी बार ‘लाल सिंह चड्ढा’ के फ्लॉप होने के बाद मिले थे। नासिर बोले, ‘आमिर जब मुझसे मिला तो उसने मुझे इतनी शिद्दत से बात की कि हम सुबह 3 बजे तक बातें ही करते रहे। मैंने उन्हें अपने पिता (जॉनी वॉकर) का उदाहरण दिया कि उनके जीवन में भी ऐसा एक दौर आया था और उन्हें तब इंडस्ट्री छोड़ दी थी। खैर, मैं खुश हूं कि आमिर उस दौर से बाहर निकल आए और अब वो एक बार फिर शूटिंग, एक्टिंग और प्रोड्यूसिंग कर रहे हैं।’

नासिर ने 90 के दशक की कई फिल्मों में शाहरुख, सलमान और आमिर के साथ काम किया। वो आज भी तीनों खान के करीबी दाेस्तों में से एक हैं। वहीं सलमान, शाहरुख और आमिर हाल ही में अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में एक साथ नजर आए थे। इवेंट से तीनों के साथ डांस करते हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.