शाहरुख खान बॉलीवुड के रोमांस किंग तो थे ही, 'पठान' और 'जवान' ने उन्हें एक्शन का भी बेताज बादशाह बना दिया है। एटली के डायरेक्शन में बनी 'जवान' जहां पहले ही हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है, वहीं वीकेंड आते ही एक बार फिर शुक्रवार से फिल्म की कमाई ने रफ्तार पकड़ ली है। 'आजाद' और 'विक्रम राठौड़' के रूप में बाप-बेटे का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। दिलचस्प है कि रविवार को 'जवान' एक नया बेंचमार्क सेट करने वाली है। यह फिल्म वीकेंड में देश में 600 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। इस मुकाम तक पहुंचने वाली यह पहली हिंदी फिल्म होगी। दूसरी ओर, सनी देओल की ब्लॉकबस्टर 'गदर 2' अब बॉकस ऑफिस पर आखिरी सांसे गिन रही है। 50 दिनों में इस फिल्म ने अपनी बजट से 600% अधिक की कमाई की है।