Select Date:

शाहरुख की 'डंकी' का बज रहा डंका, पर अगले दो दिन में 'सालार' पलट न दे बाजी

Updated on 19-12-2023 02:05 PM
उलटी गिनती शुरू हो गई है। बॉक्‍स ऑफिस पर 2023 के सबसे बड़े क्‍लैश को अब सिर्फ 4 दिन बचे हैं। गुरुवार, 21 दिसंबर को शाहरुख खान की 'डंकी' रिलीज हो रही है। मुंबई में सुबह 5:55 बजे से शोज रखे गए हैं, जबकि शुक्रवार, 22 दिसंबर को प्रभास की 'सालार' सिनेमाघरों में दस्‍तक देगी। दोनों ही फिल्‍मों को लेकर फैंस का उत्‍साह चरम पर है। जबकि दोनों ही सुपरस्‍टार्स में भरपूर दबाव भी है। एक तरफ शाहरुख खान हैं, जिनपर 'पठान' और 'जवान' के बाद 'डंकी' को ब्‍लॉकस्‍टर बनाने का प्रेशर है, वहीं लगातार तीन फ्लॉप फिल्‍मों के बाद प्रभास को एक अदद सुपरहिट की तलाश है। एडवांस बुकिंग में दोनों ही फिल्‍में पूरा जोर लगा रही हैं। शनिवार से लेकर सोमवार तक के आंकड़ों में 'डंकी' बाजी मारती हुई दिख रही है। लेकिन दिलचस्‍प है कि रविवार के मुकाबले सोमवार को 'सालार' के 58% अध‍िक टिकट बिके हैं।

'जवान' के डायरेक्‍टर एटली ने पिछले दिनों दावा किया था कि राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में उनकी फिल्‍म और 'पठान' दोनों का रिकॉर्ड तोड़ देगी, वहीं 'बाहुबली' के डायरेक्‍टर एसएस राजामौली का कहना है कि प्रशांत नील एक बार फिर KGF जैसी बंपर सक्‍सेस को दोहराने वाले हैं। बीते शनिवार को जब ओपनिंग डे के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी, तब 'सालार' ने 'डंकी' को पहले दिन बुरी तरह मात दी थी। लेकिन अगले ही दिन कहानी पलट गई। ताजा आंकड़ों में भी अब 'डंकी' रिलीज से पहले कमाई में आगे है। हालांकि, यह आंकड़े बदल सकते हैं कि क्‍योंकि 'डंकी' के लिए जहां बुधवार तक ही एडवांस बुकिंग होगी, वहीं 'सालार' के लिए गुरुवार तक एडवांस बुकिंग होनी है।

'डंकी' और 'सालार' की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार रात तक शाहरुख खान की फिल्‍म 'डंकी' के लिए कुल 2,61,065 टिकटों की बिक्री हो चुकी है। इनमें अध‍िकतर टिकटें मल्‍टीप्‍लेक्‍स की हैं। टिकट की कीमतें भी अध‍िक हैं। लिहाजा, 'डंकी' ने सोमवार रात तक एडवांस बुकिंग से 7.62 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन कर लिया है। दूसरी ओर, 'सालार' के लिए तीन दिनों में 'डंकी' से अध‍िक 2,52,486 टिकटों की एडंवास बुकिंग हुई है। लेकिन कमाई के मामले में यह पीछे है। 'सालार' ने सोमवार रात तक एडवांस बुकिंग से 6.14 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

'डंकी' के करीब 10 हजार शोज, 'सालार' के 4400 शोज

शाहरुख खान और प्रभास दोनों की जबरदस्‍त फैन फॉलोइंग है। ऐसे में साल के आख‍िर में टिकट खिड़की पर दर्शक बंट जाएंगे। यहां यह बात भी गौर करने वाली है कि 'डंकी' के लिए जहां 9949 शोज की एडवांस बुकिंग हो रही है, वहीं 'सालार' के 4400 शोज की एडवांस बुकिंग चल रही है। दोनों ही फिल्‍मों में मास सर्किट में घमासान अध‍िक है। इसके अलावा साफ तौर पर जहां साउथ इंडिया में 'सालार' को लेकर बुकिंग ज्‍यादा है, वहीं नॉर्थ इंडिया में 'डंकी' के लिए। लेकिन इसी साल 'जवान', 'पठान', 'लियो', 'जेलर' और 'टाइगर 3' जैसी फिल्‍मों की एडवांस बुकिंग के आंकड़े देखें तो 'डंकी' और 'सालार' अभी बहुत पीछे हैं। हालांकि, अभी दो-तीन दिन का वक्‍त और है, ऐसे में कहानी आगे भी पलट सकती है।

क्‍या 'एनिमल' और 'टाइगर 3' को पछाड़ पाएगी 'डंकी' और 'सालार'

साल 2023 में सबसे बंपर एडवांस बुकिंग के मामले में थलापति विजय की 'लियो' सबसे आगे है। इस फिल्‍म ने ओपनिंग डे के लिए रिलीज से पहले 46.36 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की थी। इसके बाद 40.75 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 'जवान' का नाम है। तीसरे नंबर पर रणबीर कपूर की 'एनिमल' है, जिसकी एडवांस बुकिंग 33.97 करोड़ रुपये थी। चौथे पर शाहरुख खान की 'पठान' है, जिसने 32.01 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की थी। जबकि पांचवें नंबर पर सलमान खान की 'टाइगर 3' है, जिसकी एडवांस बुकिंग दिवाली के दिन रिलीज के बावजूद 22.97 करोड़ रुपये थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.