नींद में ही गुजर गए 'महाभारत' के 'शकुनी मामा' गूढ़ पैंटल, जानिए कैसे हुई मौत?
Updated on
05-06-2023 08:57 PM
बीआर चोपड़ा के टीवी सीरियल 'महाभारत' (1980) में शकुनि का किरदार निभाकर कामयाबी हासिल करने वाले एक्टर गूफी पेंटल ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने सोमवार, 5 जून को आखिरी सांस ली। उनकी उम्र 78 साल थी। वो पिछले कई दिनों से बीमार थे। पहले उन्हें फरीदाबाद के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, बाद में हालत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई शिफ्ट किया गया, जहां वो ICU में थे। उम्र से संबंधित हेल्थ इश्यूज और हार्ट फेल होने के कारण उनकी मौत हो गई। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज शाम को चार बजे किया जाएगा। गूफी के निधन से सभी को गहरा सदमा लगा है। जाने-माने सिलेब्स सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त कर रहे हैं।
Actor Gufi Paintal Death Reason: गूफी पेंटल के भतीजे हितेन पेंटल ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, 'दुर्भाग्य से, वह अब नहीं रहे। अस्पताल में सुबह करीब 9 बजे उनका निधन हो गया। उनका हार्ट फेल हो गया। नींद में ही उनका निधन हो गया।'
हॉस्पिटल में हालत थी गंभीर
इंडियन एक्सप्रेस को दिए फैमिली के स्टेटमेंट के मुताबिक, 'गहरे दुख के साथ हम अपने पिता मिस्टर गूफी पेंटल (शकुनि मामा) के निधन की घोषणा करते हैं। आज सुबह परिवार के बीच उनका निधन हो गया।' हितेन पेंटल ने कहा, 'उन्हें हाल ही में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था और उनकी हालत गंभीर थी।'
लंबे समय से बीमार थे गूफी
इससे पहले हितेन ने पीटीआई को बताया था कि उनके चाचा उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के कारण ठीक नहीं थे। उन्होंने कहा था, 'उन्हें ब्लड प्रेशर और हार्ट इश्यूज थे। वो बीमार चल रहे थे और यह सब कुछ काफी समय से चल रहा था। अब हालात गंभीर हो गई, इसलिए हम उन्हें निगरानी के लिए हॉस्पिटल ले गए।' तब हितेन ने बताया था कि वो 7-8 दिन तक हॉस्पिटल में ही थे, उनकी हालत गंभीर थी, लेकिन फिर स्थिर होने लगी थी।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…