'शकुंतलम' के 'किंग असुर' कबीर दुहन सिंह ने रचाई शादी, कौन है दुल्हनिया, जिनपर लट्टू हुए एक्टर
Updated on
24-06-2023 10:39 PM
आखिरकर शादी के बंधन में एक्टर कबीर दुहन सिंह बंध गए हैं। जी हां, साउथ फिल्मों के मशहूर एक्टर कबीर दुहन सिंह की शादी की खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। इन तस्वीरों में एक्टर की शादी, वरमाला सेरेमनी जैसी तमाम रस्में कैप्चर हैं। कबीर ने सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज को शेयर किया और अपनी दुल्हनिया से फैंस को रूबरू करवाया है। जानिए कौन हैं 'शंकुतलम' एक्टर की दुल्हनिया।
क्रीम रंग की शेरवानी में दूल्हे बन Kabir Duhan Singh ने अपने जीवन की इस नई पारी की शुरुआत की। वहीं कबीर की दुल्हनिया लाल रंग के जोड़े में सजी-धजी नजर आईं। फरीदाबाद के एक होटल में परिवारवालों और दोस्तो के बीच कबीर दुहन सिंह ने शादी की। इस शादी में हरियाणा के नामी हस्तियों ने भी शिरकत की।
कबीर दुहन ने शादी पर क्या कहा
कबीर दुहन सिंह की पत्नी का नाम सीमा है। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया। कबीर ने कहा, 'मैं बहुत खुश और विनम्र महसूस कर रहा हूं। जीवन के इस नए सफर के लिए मैं भगवान और आप सबके प्यार का आभारी हूं। सीमा एक बहुत अच्छी पत्नी हैं और मैं उनके लाइफ का सबसे बड़ा हीरो हूं।'
कौन हैं कबीर दुहन सिंह की पत्नी?
कबीर दुहन ने हाल ही में पत्नी सीमा के बारे में बताया था कि आखिर वह कौन हैं और क्या करती हैं। एक्टर ने कहा था कि, 'जब मैं सीमा से मिला तभी मुझे लगा कि यही हैं जो मुझे और मेरे परिवारवालों को बेहतर ढंग से समझ सकती हैं और संभाल भी सकती हैं। हालांकि वो बहुत ही साधारण परिवार से आती है जहां उनके यहां कोई भी फिल्म इंडस्ट्री में काम नही करता । पेशे से वो एक टीचर हैं और मैं उनका सम्मान करता हूं।'
सामंथा की फिल्म में नजर आए थे दुहन गुना
हाल में ही कबीर दुहन गुना शेखर के डायरेक्शन में बनी सामंथा रुथ प्रभु और देव मोहन स्टारर फिल्म 'शकुंतलम' (Shaakuntalam) में 'किंग असुर' की भूमिका में नजर आए थे। बताया जा रहा है कि वह जल्द ही बॉलीवुड के एक बड़े प्रोजेक्ट में भी नजर आने वाले हैं।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…