करण वीर के खर्राटे पर बोलीं शालिनी पासी- पहले इरीटेशन हुआ, फिर लगा वो मेरे बेटे की उम्र के हैं तो कोई बात नहीं
Updated on
23-12-2024 02:21 PM
'बिग बॉस 18' की गेस्ट कंटेस्टेंट बनने के बाद 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स 3' फेम शालिनी पासी 'वीकेंड के वार' पर नजर आईं। सलमान खान ने इस शो को लेकर उनका अनुभव पूछा। शालिनी ने बताया कि उन्होंने घर के कंटेस्टेंट के साथ बहुत अच्छा समय बिताया था। वहीं इस मौके पर शालिनी ने 'बिग बॉस' के घर के अंदर करण वीर मेहरा के खर्राटे को लेकर भी बातें कीं।
सलमान ने शालिनी से पूछा, 'कैसा रहा घर का सफर आपका?' जवाब में उन्होंने कहा- मुझे बहुत अच्छा लगा कि मैं जब गई तो एक टास्क दिया था। टास्क ये था कि उन्हें मेरा ध्यान रखना था। उन्होंमे मेरा काफी अच्छी तरह से ध्यान रखा, मुझे एंटरटेन भी किया। मुझे घर की लड़कियां बहुत अच्छी लगीं सारी।'
शालिनी ने कहा- मैंने देखा कि वो करण थे तो मुझे बुरा नहीं लगा
शालिनी पासी की बातें सुनकर चुटकी लेते हुए कहा कि ज्यादातर लोगों का अनुभव शो में अच्छा नहीं रहता है। इसके अलावा, उन्होंने पूछा कि क्या उन्हें करण वीर मेहरा के खर्राटों से कोई दिक्कत हुई? शालिनी ने कहा- पहले मुझे थोड़ा इरीटेशन हुआ था कि खर्राटे कौन मार रहे हैं, पर जब बाद में मैंने देखा कि वो करण थे तो वो बहुत अच्छे थे तो मुझे बुरा नहीं लगा। मुझे लगा कि जैसे वो मेरे बेटे की उम्र के हैं तो चलो कोई बात नहीं।'
'खतरों के खिलाड़ी 14' के विनर 46 साल के है
ये सुनते ही सलमान ने कहा- क्या? सलमान खान ने उनके बयान पर हैरानी जताई और कहा कि 'खतरों के खिलाड़ी 14' के विनर 46 साल के हैं। इसके अलावा, सलमान ने पूछा- शालिनी जी, इस बार आपका गेस्ट अपीयरेंस था, लेकिन क्या बिग बॉस वाले ये उम्मीद कर सकते हैं कि आप वहां साढ़े 3 महीने के लिए शो में आएं?
शालिनी ने कहा- टीम के साथ आ सकती हैं शो में
शालिनी ने सलमान की बातों का जवाब देते हुए कहा कि वो शो में बतौर कंटेस्टेंट आ सकती हैं लेकिन अपनी टीम के साथ जिसमें उनके मेकअप आर्टिस्ट और हेयरस्टाइलिस्ट भी शामिल हैं। शालिनी हल्के-फुल्के अंदाज में कहती हैं- मेरे लोगों के साथ ही अच्छा लगता है। वैसे चर्चा ये भी है कि शालिनी पासी 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' में भी शामिल हो सकती हैं।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…