बंपर मुनाफे के बाद तूफानी तेजी से भाग रहे इस डिफेंस कंपनी के शेयर, निवेशकों को दिया 160 फीसदी का तगड़ा रिटर्न
Updated on
29-08-2023 02:42 PM
मुंबई: डिफेंस मिनिस्ट्री के तहत आने वाली भारतीय जहाज निर्माण कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। इस कंपनी के शेयर में निवेश करने वालों को एक साल में 160 फीसदी का बंपर रिटर्न मिला है। गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) ने निवेशकों को लगातार शानदार मुनाफा दिया है। पिछले एक साल की अवधि के दौरान, कंपनी के शेयर की कीमतों में काफी उछाल आया है। कंपनी के शेयर 29 अगस्त, 2022 को 299.95 रुपये के स्तर से बढ़कर 29 अगस्त, 2023 को 791.80 रुपये पर पहुंच गए हैं। एक साल की एक-होल्डिंग अवधि में शेयरों में 164% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।
अगर किसी निवेशक ने एक साल पहले इस कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज उसे 2.64 लाख रुपये का रिटर्न मिलता। कंपनी के मुनाफे की बात करें तो हाल ही में समाप्त हुई तिमाही, Q1FY24 में, कंपनी ने एकत्रित आधार पर अपने नेट प्रॉफिट में 52.83% की वृद्धि दर्ज की है। यह जून 30, 2023 को समाप्त तिमाही के लिए 50.17 करोड़ रुपये से बढ़कर 76.68 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं कंपनी की कुल आय 30.38% बढ़कर 755.90 करोड़ रुपये हो गई है।
जीआरएसई और डेम्पो समूह ने तीन प्रमुख शिपयार्डों में कमर्शियल शिपस के निर्माण के लिए एक सहयोग मॉडल शुरू करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। बता दें कि जीआरएसई एक शिपयार्ड कंपनी है, जो भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल की जहाज निर्माण जरूरतों को पूरा करती है।
गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स के शेयर आज 814.95 रुपये के स्तर पर खुले थे। शेयरों का आज हाई और लो लेवल 814.95 और 788.95 रुपये है। अभी शेयर 791.70 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निवेशक मुनाफा कमाने के लिए इस शेयर को अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर सकते हैं।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…