Select Date:

15% सस्ता मिल रहा इस सरकारी कंपनी का शेयर, इस साल दिया है 135% रिटर्न

Updated on 21-09-2023 01:12 PM
नई दिल्ली: निवेशकों के लिए आज से कमाई का एक शानदार मौका खुल रहा है। सरकार अपनी हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर जेनरेटर कंपनी एसजेवीएन लिमिटेड (SJVN Ltd.) में 4.92 परसेंट हिस्सेदारी बेच रही है। यह बिक्री ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस (OFS) के जरिए की जाएगी। इसके लिए फ्लोर प्राइस 69 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है जो इसके बुधवार के बंद भाव से 15.6 परसेंट कम है। कंपनी का शेयर बुधवार को 6.78 परसेंट की तेजी के साथ 81.75 रुपये पर बंद हुआ। इसमें ग्रीन शू ऑप्शन (Green Shoe Option) भी शामिल है। सरकार को इस हिस्सेदारी बिक्री से कुल 1,600 करोड़ रुपये मिल सकते हैं। एसजेवीएन को पहले सतलज जल विद्युत निगम कहा जाता था। इसकी स्थापना 1988 में भारत सरकार तथा हिमाचल प्रदेश सरकार के संयुक्त उपक्रम के रूप में की गई थी।

निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडेय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'एसजेवीएन में बिक्री पेशकश गैर-खुदरा निवेशकों के लिए कल खुलेगी। खुदरा निवेशक शुक्रवार को बोली लगा सकते हैं। सरकार अतिरिक्त बोली आने पर 2.46 प्रतिशत हिस्सेदारी और बेचने (ग्रीन शू विकल्प) के विकल्प सहित 4.92 प्रतिशत इक्विटी का विनिवेश करेगी।'

इस साल 135% तेजी

जून तिमाही के आंकड़ों के मुताबिक सरकार की कंपनी में 86.77 परसेंट हिस्सेदारी है। 4.92 परसेंट हिस्सेदारी बेचने के बाद भी कंपनी में सरकार की 81.85 परसेंट हिस्सेदारी रहेगी। नियमों के मुताबिक पब्लिक कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 75 फीसदी से अधिक नहीं होनी चाहिए। सरकार की 21 पीएसयू में 75 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी है। इस अतिरिक्त हिस्सेदारी बिक्री से सरकार को 1.9 लाख करोड़ रुपये मिल सकते हैं। एसजेवीएन के शेयरों में इस साल 135 फीसदी तेजी आई है। किसी कैलेंडर वर्ष में पहली बार इसका शेयर 100 परसेंट से अधिक उछला है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.