इंसान को कुछ पाने की चाहत होती है तो वो भूंसे में से भी सूई खोज ही निकाल लेता है। भले रास्ते में चाहे जिनती रुकावटे आएं। अगर मंजिल को पाना है तो फिर कोई आंधी-तूफान आड़े नहीं आ सकता। कुछ ऐसा ही हुआ शारिब हाशमी के साथ। इन्हें आपने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'तरला' में हुमा कुरैशी के पति के रोल में देखा है। इनका सफर यहां तक आने का आसान नहीं रहा। इन्होंने अपनी लाइफ में बहुत मुश्किल वक्त देखे हैं। कई बार रिजेक्शन का सामना किया है। मगर इन्होंने जो ठाना, वो करके दिखाया और आज अपनी एक अलग पहचान बनाई। हम 'सैटर्डे सुपरस्टार' में इन्हीं के बारे में बताने जा रहे हैं।