शर्मिन ने 'हीरामंडी' के लिए दिए थे 16 बार ऑडिशन, बताया- भंसाली को सेट पर मामा नहीं कहा
Updated on
15-05-2024 02:15 PM
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के बीते एपिसोड में संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' की स्टारकास्ट पहुंची। इस दौरान कई खुलासे भी हुए। डायरेक्टर की भांजी शर्मिन सेगल ने बताया कि उन्होंने इस सीरीज के लिए 16 बार ऑडिशन्स दिए थे, जिसके बाद उन्हें सेलेक्ट किया गया था। इस दौरान वहां मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी और संजीदा शेख मौजूद थीं। इसके अलावा शर्मिन ने एक दूसरे इंटरव्यू में भंसाली के साथ अपने रिश्ते पर भी बात की। बताया कि कभी उन्होंने भंसाली को सेट पर 'मामा' के रूप में नहीं देखा।
शो में कपिल शर्मा ने शर्मिन सेगल का परिचय देते हुए बताया कि संजय लीला भंसाली इनके मामा हैं। पहले भी डायरेक्टर ने इनकी मदद की है और अब वह इस सीरीज में मुख्य किरदार निभा रही हैं। इस दौरान कॉमेडियन ने पूछा कि 'क्या आपने सच में ऑडिशन लिया था आपने उनको मामू बनाया था?' इस पर शर्मिन सेगल ने खुलासा किया, 'मैंने एक साल तक ऑडिशन दिया था। इसलिए टेक्निकली, मैंने एक साल के लिए कुछ एहसान लिए।' फिर कपिल ने सवाल किया, 'क्या सच में आपको ऑडिशन देना पड़ा?' को एक्ट्रेस ने बताया, 'हां, एक साल में 16 बार।'
ऋचा चड्ढा ने दिए थे 99 रीटेक
इसके बाद कपिल ने अदिति राव हैदरी की जमकर तारीफ की और कहा, 'आपके कितने शार्प फीचर्स हैं। आप कितना ग्लो करती हैं। आप पानी ज्यादा पीती हैं? या मुझसे मिलने की खुशी है?' ये सुनकर एक्ट्रेस मुस्कुराने लगीं और शरमा गईं। वहीं, ऋचा चड्ढा को भी कॉमेडियन ने उनके आने वाले नन्हें मेहमान के लिए भी शुभकामनाएं दीं। इस दौरान ऋचा ने बताया कि उन्होंने सबसे ज्यादा टेक दिए थे। जब सोनाक्षी ने पूछा कि कितने? तो एक्ट्रेस ने बताया- 99 बार। ये सुनकर सभी दंग रह गए। साथ ही कास्ट ने 20 किलो लहंगा पहनकर 4 मिनट में एक म्यूजिक वीडियो शूट करने के दिलचस्प किस्से सुनाए।
भंसाली संग रिश्ते पर बोलीं शर्मिन सेगल
बता दें कि सीरीज में अपने अभिनय को लेकर शर्मिन को लोगों की आलोचना का शिकार होना पड़ा। उनके चेहरे पर एक जैसे भाव को देख फैन्स ने उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई और कहा कि पूरी सीरीज उन्होंने खराब कर दी। साथ ही उन पर नेपोटिज्म का आरोप लगा कि उन्हें ये रोल सिर्फ उसी कारण मिला। नहीं तो ना मिलता। अब 'इंडियन एक्सप्रेस' को दिए इंटरव्यू में शर्मिन सेगल ने बताया, 'मुझे कोई छूट नहीं मिलती थी। वह मुझसे बहुत प्यार करते हैं। मैं इससे इनकार नहीं करूंगी। लेकिन ऐसे भी दिन आते हैं, जब मैं सेट पर बैठी होती हूं और वह मुझे अपनी भतीजी की तरह देखते हैं। लेकिन मैं उन्हें सेट पर कभी मामा के रूप में नहीं देखती हूं।' एक्ट्रेस ने बताया कि वह सेट पर पारिवारिक रिश्ते वाला व्यवहार नहीं बनाकर रखती हैं। उन्हें 18 साल की उम्र में 'देवदास' देखने के बाद मालूम हुआ था कि भंसाली उनके मामा हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…