Select Date:

शत्रुघ्न सिन्हा का संघर्ष धर्मेंद्र-अमिताभ से अलग था:बोले- लोगों ने मेरे बारे में अफवाहें उड़ाई

Updated on 21-02-2024 02:43 PM

फिल्म इंडस्ट्री में शत्रुघ्न सिन्हा ने शुरुआत विलेन के रूप में की थी। लेकिन फिर वो बतौर हीरो के रूप में पहचाने जाने लगे। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी जिंदगी के पुराने संघर्षों के बारे में बात की।

एक्टर्स को शत्रुघ्न सिन्हा से इनसिक्योरिटी हो गई थी
शत्रुघ्न सिन्हा 80-90 के दशक के बेहतरीन एक्टर्स में से एक थे। फिल्मों में उनके बोले गए डायलॉग तकियाकलाम बन चुके हैं। अपनी जिंदगी के पुराने किस्सों को शेयर करते हुए उन्होंने कहा- एक समय पर कई एक्टर्स को मुझसे दिक्कत होने लगी थी। उन एक्टर्स को ऐसा लगने लगा था कि मेरा किरदार और डायलॉग, दोनों हीरो से ज्यादा अच्छे हैं। इसलिए वे मेरे साथ काम करने से इनकार कर दिया करते थे।

यहां तक कि एक्टर्स को मुझसे इसलिए भी दिक्कत होने लगी क्योंकि उन्हें लगता था कि मुझे ज्यादा फुटेज दी जाती है। उन्हें लगता था फिल्म में विलेन होकर भी मैं ज्यादा पॉपुलर हूं।

लोगों ने मेरे बारे में अफवाहें उड़ाईं
मेरे बारे में अफवाहें उड़ाई गई थीं कि मैं सेट पर लेट आता हूं। इस वजह से मुझे काम मिलना ही बंद हो गया था। मेरे हाथ से विलेन के रोल्स निकल गए थे। फिर मुझे हीरो के रोल मिलने लगा। तब जाकर मेरे करियर की बतौर हीरो शुरुआत हुई

शत्रुघ्न सिन्हा ने धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन के स्ट्रगल के बारे में भी बात की
शत्रुघ्न सिन्हा ने इंटरव्यू के दौरान अपने स्ट्रगल के दिनों को भी याद किया। उन्होंने कहा- मेरा संघर्ष धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन से काफी अलग रहा। जितना मैंने स्ट्रगल किया, उतना शायद ही धर्मेंद्र साहब या अमिताभ बच्चन ने किया होगा। धर्मेंद्र तो अपनी रील के डिब्बे उठाकर अपने साथ ले जाया करते थे। अमिताभ बच्चन के बारे में सुना है कि वे बेंच पर भी सोए हैं। इस तरह का स्ट्रगल मैंने कभी नहीं किया। मैं दो-तीन दिन भूखा जरूर रहा हूं। मैंने अपने करियर को सामने से खोता हुआ देखा है। मैंने ठोकरें खाई हैं और फिर करियर को री-स्टार्ट भी किया है।

शत्रुघ्न सिन्हा के डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर मौजूद हैं
शत्रुघ्न सिन्हा ने साल 1970 में देव आनंद की फिल्म 'प्रेम पुजारी' से बतौर एक्टर बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि यह फिल्म डिले हो गई, जिसके कारण 1969 में आई 'साजन' शत्रुघ्न सिन्हा की डेब्यू फिल्म मानी जाती है। इसके बाद उन्होंने 'मेरे अपने' (1971), 'सबक' (1973), 'दोस्त' (1974), 'कालीचरण' (1975), 'विश्वनाथ' (1978), 'दोस्ताना' (1980), 'क्रान्ति' (1981), 'नरम गरम' (1981), 'कैदी' (1984), 'ज्वाला' (19869), 'खून भरी मांग' (1988), 'आन' (2004) और 'रक्त चरित्र' (2010) जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

एक ओर जहां शत्रुघ्न सिन्हा को उनकी अदाकारी के लिए जाना जाता है, वहीं बुलंद आवाज के कारण उनके कई डायलॉग्स भी खूब पॉपुलर हुए। 'खामोश', 'जली को आग कहते हैं, बुझी को राख कहते हैं...जिस राख से बारूद बने, उसे विश्वनाथ कहते हैं' जैसे डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर मौजूद हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.