वो किसी का भी करियर बर्बाद कर सकती थी और कर सकती है... बरखा बिष्ट का 21 साल बाद खुलासा, एकता कपूर ने ठोका था केस
Updated on
31-03-2025 02:14 PM
टीवी एक्ट्रेस बरखा बिष्ट ने 21 साल पहले 'कितनी मस्त है जिंदगी' सीरियल से टीवी की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने हाल ही में बताया कि बालाजी टेलीफिल्म्स सीरियल छोड़ने के बाद प्रोड्यूसर एकता कपूर ने उनपर मुकदमा दायर कर दिया था। उन्होंने ये केस खुद ही लड़ा था और घर पर कुछ नहीं बताया था। उन्होंने इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया है। बरखा ने ये भी कहा कि एकता चाहतीं तो उनका करियर खत्म कर सकती थीं, लेकिन वो पीछे हट गई थीं।
बरखा बिष्ट ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में एकता कपूर के मुकदमे के बारे में बात की है। उन्होंने कहा, 'मैंने घर पर किसी को नहीं बताया। मैंने एक वकील हायर किया और केस लड़ा। समय के साथ उन्हें एहसास हुआ कि ये व्यर्थ है और मैं आभारी हूं कि उन्होंने पीछे हटना शुरू कर दिया। उस वक्त एकता के पास आपका करियर बनाने या बिगाड़ने की पावर थी, आज भी वो ऐसा कर सकती हैं। केस लगभग एक साल तक चला और मैंने अदालत की सुनवाई में भाग लेने के साथ-साथ अपने नए शो की शूटिंग जारी रखी।' Barkha Bishtने आगे बताया कि उन्होंने अपने परिवार को मुकदमे के बारे में नहीं बताया। उन्होंने कहा, 'घर पर लड़ाई करने और मुंबई आने के बाद, आप वापस जाकर शिकायत नहीं कर सकते।'
'एकता चाहती तो मेरा करियर खत्म कर सकती थी'
बरखा ने आगे कहा, 'मैं इस गर्व के साथ आई थी कि जो भी करूंगी, खुद करूंगी। इसलिए मुझे खुद ही इसे संभालना पड़ा। एक न्यूकमर, मेरा करियर खत्म हो सकता था, लेकिन किसी दैवीय शक्ति से एकता पीछे हट गईं। अगर वह चाहती तो मेरा करियर खत्म कर सकती थी।'
इस शो में आई थीं नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो बरखा को पिछली बार 'पावर ऑफ पांच' में देखा गया था। इसमें रीवा अरोड़ा, जयवीर जुनेजा, आदित्य अरोड़ा, अनुभा अरोड़ा, बियांका अरोड़ा, यश सहगल, बरखा बिष्ट और उर्वशी ढोलकिया भी नजर आए। इस शो का प्रीमियर इस साल की शुरुआत में डिज्नी+ हॉटस्टार पर हुआ था।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…