Select Date:

बॉर्डर पार करने वाली सीमा पहली नहीं तब शाहरुख-सलमान की दीवानगी में कराची की चंदा खान ने लांघी थी सरहद

Updated on 20-07-2023 01:40 PM

इस्लामाबाद : अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आई सीमा हैदर का मामला लगातार बड़ा होता जा रहा है। 27 साल की सीमा को 4 जुलाई को गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था लेकिन बाद में उसे रिहा कर दिया गया। अब यूपी एटीएस की टीम सीमा से पूछताछ कर रही है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब कोई पाकिस्तानी महिला भारत में घुसने में कामयाब हुई हो। कुछ साल पहले ऐसा ही एक मामला सामने आया था।


साल 2015 में, पाकिस्तानी महिला चंदा खान समझौता एक्सप्रेस ट्रेन से भारत के भीतर 100 किमी से अधिक की यात्रा करने में कामयाब हुई थी। बल्कि भारत-पाकिस्तान के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस 'सबसे अधिक जांच की जाने वाली ट्रेन' है जो 2019 में कश्मीर से अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद से बंद चल रही है। चंदा खान उर्फ फौजिया ने समझौता एक्सप्रेस से अटारी सीमा पार की थी और बिना किसी टिकट या पासपोर्ट के पंजाब के जालंधर तक यात्रा की थी जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
 

क्यों भारत आई थी चंदा?

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद चंदा खान ने दावा किया कि वह 'दरगाहों' पर जाने और अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान से मिलने के लिए भारत आई थी। चंदा पंजाबी, उर्दू और हिंदी बोल सकती थी और खुद को कराची का बताती थी। खुद को 27 साल का बताने वाली चंदा ने 30 जुलाई 2015 को पाकिस्तान के वाघा स्टेशन से ट्रेन पकड़ी थी। उसके पास एक बैग था जिसमें कुछ दवाइयां और कुछ पाकिस्तानी रुपए थे लेकिन कोई पासपोर्ट या वीजा नहीं था।


जालंधर में पकड़ी गई चंदा खान

चंदा खान अटारी पहुंची जहां सभी यात्रियों को दिल्ली की ओर आगे बढ़ने से पहले सीमा शुल्क और आव्रजन मंजूरी से गुजरना पड़ा। हालांकि चंदा सभी औपचारिकताओं से बचते हुए ट्रेन में ही अपना सफर जारी रखने में कामयाब हुई लेकिन जालंधर पहुंचने पर वह फंस गई। जब वह टिकट, पासपोर्ट या अन्य कोई संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा पाई तो उसे रात 10 बजे जालंधर स्टेशन पर उतार दिया गया।

समझौता एक्सप्रेस जालंधर में नहीं रुकती है लेकिन चंदा को उतारने के लिए फिरोजपुर डिवीजन से विशेष स्टॉपेज की मांग की जहां उसे रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चंदा खान को दो साल जेल की सजा सुनाई गई और सजा पूरी करने के बाद 2018 में उसे वापस पाकिस्तान भेज दिया गया।
 
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
Advt.