Select Date:

ऑस्ट्रेलिया में सबसे बुरी मां कही जाती थी, 4 नवजातों के मर्डर का मामला था

Updated on 14-12-2023 01:58 PM

20 साल से जेल में कैद 'ऑस्ट्रेलिया की सबसे बुरी मां' के नाम से बदनाम कैथलीन फोल्बिग बेगुनाह साबित हुईं। गुरुवार को न्यू साउथ वेल्स सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ दायर किए गए केस को खारिज कर दिया। कैथलीन पर अपने ही 4 नवजातों की हत्या करने का आरोप था।

BBC के मुताबिक, कैथलीन ने 1989-1999 के बीच केलब, पैट्रिक, सारा और लॉरा की हत्या की थी। सभी बच्चों की उम्र 19 दिन से लेकर 18 महीने के बीच थी। 2003 में कैथलीन को हत्या के मामले में 40 साल की सजा सुनाई गई थी। बाद में सजा कम करके 30 साल कर दी गई।

20 साल जेल में कैद रहने के बाद जून 2023 में उन्हें बेगुनाह साबित किया गया और रिहा कर दिया गया। आज कोर्ट ने उनके खिलाफ सभी केस खारिज कर दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि कैथलीन फोल्बिग को सजा दिलवाने में इस्तेमाल किए गए सबूत विश्वसनीय नहीं थे।

गला घोंटकर मारने के आरोप थे
कैथलीन पर बच्चों का गला घोंटकर उन्हें जान से मारने के आरोप थे। जो सबूत कोर्ट में पेश किए गए थे उनमें एक डायरी थी। इसके आधार पर कैथलीन को मानसिक रूप से अस्थिर बताया गया था। हालांकि, किसी मनोवैज्ञानिक या मनोचिकित्सक ने इस डायरी की जांच नहीं की थी। इस डायरी में क्या लिखा था इसकी जानकारी मीडिया के पास नहीं है।

बच्चों की नैचुरल डेथ हुई
BBC की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल के शुरुआत में हुई सुनवाई में बताया गया की चारों बच्चों की नैचुरल डेथ हुई। उन्हें मारा नहीं गया था। जांच की साइंटिफिक फाइंडिंग्स से पता चला कि दुर्लभ जीन म्यूटेशन के कारण बच्चों की मौत हुई। यह फैक्ट 20 साल पहले अनदेखा किया गया था।

'मैंने बच्चों को नहीं मारा'
56 साल की कैथलीन ने अपने खिलाफ दायर केस खारिज होने के बाद कहा- मैं फैसले से खुश हूं। हालांकि मेरे बेगुनाह होने के सबूतों को सालों तक अनदेखा और खारिज किया गया। मैं कहती रही की मैंने बच्चों को नहीं मारा, लेकिन सिस्टम ने यह नहीं माना। सिस्टम ने अपनी कमियों को ढांकते हुए मुझे दोषी ठहराना पसंद किया। मैं कह रही थी कि कभी-कभी बच्चों की मौत अचानक हो सकती है। बच्चों की भी नेचुरल डेथ होती है, लेकिन मुझे पागल साबित करने की कोशिश की गई। यह जानकर खुशी हो रही है कि एडवांस साइंस मेरी बेगुनाही साबित कर पाया। साइंस से ही पता चला कि कि मेरे बच्चों की मौत कैसे हुई।

केस खारिज होने के बाद कैथलीन के वकील उन्हें मुआवजा दिलाने की कोशिश कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.