Select Date:

पीएम मोदी से सीखें शहबाज शरीफ... अमेरिका में हुई भारत की जय-जय तो पाकिस्‍तानी विश्‍लेषक ने दी नसीहत

Updated on 22-06-2023 07:38 PM
वॉशिंगटन/ इस्‍लामाबाद: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अमेरिका के बेहद अहम दौरे पर हैं। पीएम मोदी की इस यात्रा पर पाकिस्‍तान और चीन में बेचैनी साफ देखी जा रही है। चीन के सरकारी भोंपू ग्‍लोबल टाइम्‍स ने तो कई लेख लिखकर अपनी बौखलाहट का प्रदर्शन किया है। वहीं पाकिस्‍तान के रक्षा मंत्री ने भी कहा है कि अगर पाकिस्‍तान की कीमत पर भारत और अमेरिका के बीच दोस्‍ती नहीं बढ़ रही है तो 'हमें कोई दिक्‍कत नहीं है।' इस बीच एक पाकिस्‍तानी विश्‍लेषक और पत्रकार हमजा अजहर सलाम ने पाकिस्‍तान को पीएम मोदी से कूटनीति सीखने की सलाह दी है।


द पाकिस्‍तान डेली अखबार के संपादक हमजा अजहर ने पीएम मोदी और दुनिया के शीर्ष अरबपतियों में शामिल एलन मस्‍क के बीच मुलाकात के बाद यह टिप्‍पणी की। हमजा ने कहा, 'पाकिस्‍तान को भी पीएम मोदी की नीति का पालन करना चाहिए और उनकी हालिया कूटनीतिक यात्राओं से कूटनीति को सीखना चाहिए। भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने एलन मस्‍क से बात की। मस्‍क तकनी‍क की दुनिया में एक वैश्विक लीडर हैं। वहीं दुनिया के साथ योगा कर रहे हैं जो भारत की साफ्ट पावर की छवि को दर्शाता है। पाकिस्‍तान को भी साफ्ट पॉवर की जरूरत है।'

भारत ने विश्व स्तर पर एक अमिट छाप छोड़ी


कई और पाकिस्‍तानी विश्‍लेषकों ने पीएम मोदी की कूटनीति की तारीफ की है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक खंडित दुनिया को एक साथ लाने के उद्देश्य से यूं तो विभिन्न प्रकार की पहल की हैं लेकिन बुधवार को मनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ने अपनी सार्वभौमिक स्वीकृति के साथ विश्व स्तर पर एक अमिट छाप छोड़ी है। इस वार्षिक आयोजन में योग गतिविधियों का समर्थन करने और इसमें भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में राष्ट्रों को एक साथ आते देखा गया है। इन सभी वजहों से प्राचीन भारतीय योगाभ्यास दुनिया भर में एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्वास्थ्य आंदोलन के रूप में उभर रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में कई देशों की सक्रिय भागीदारी देखी गई है, जो शारीरिक और मानसिक कल्याण के लिए एक परिवर्तनकारी अभ्यास के रूप में योग की वैश्विक मान्यता को प्रदर्शित करती है। मोदी बुधवार, 21 जून को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में विश्व निकाय और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सदस्यों के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 69वें सत्र में अपने संबोधन के दौरान योग को समर्पित एक दिन का विचार रखा था और 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के सभी 193 सदस्य देशों ने सर्वसम्मति से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने पर सहमति जताई थी।

पीएम मोदी ने 9 साल में की हैं ये वैश्विक पहल


प्रधानमंत्री के रूप में अपने नौ वर्षों के दौरान मोदी द्वारा की गई कुछ अन्य वैश्विक पहल इस प्रकार हैं :- मोटे अनाज का अंतरराष्ट्रीय वर्ष: वर्ष 2023 को मोटे अनाज के अंतरराष्ट्रीय वर्ष (आईवाईएम) के रूप में घोषित करने का आह्वान मोदी ने किया था, जिसे संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा स्वीकार कर लिया गया। मोदी ने आईवाईएम 2023 को जन आंदोलन बनाने के अपने दृष्टिकोण को भी साझा किया है। अधिकारियों ने कहा कि इस पहल ने स्थायी कृषि, पोषण और खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देने में मोटे अनाजों के महत्व पर ध्यान आकर्षित किया है।

उन्होंने कहा कि आईवाईएम के दौरान प्रधानमंत्री के प्रयास सतत कृषि, पोषण और खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देने में बाजरा के महत्व को उजागर करने के लिए वैश्विक मोटा अनाज (श्री अन्न) सम्मेलन में दुनिया को एक साथ ले आए। अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए): इसकी शुरुआत की घोषणा मोदी और फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने नवंबर 2015 में पेरिस में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (सीओपी-21) के 21वें सत्र में की थी। इसका उद्देश्य सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के माध्यम से जलवायु परिवर्तन को संबोधित करना है। 100 से अधिक देश आईएसए आंदोलन में शामिल हो गए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
Advt.