Select Date:

शहबाज शरीफ को जनता ने लताड़ा, कार से बाहर ही नहीं निकलने दिया, पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री की ये है इज्जत

Updated on 05-10-2023 02:50 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में चुनाव होने वाले हैं। उससे पहले शहबाज शरीफ प्रचार में लग गए हैं। लेकिन इमरान खान के बाद जिस तरह एक साल से ज्यादा उन्होंने पाकिस्तान को संभाला उससे लोग नाखुश हैं। यही कारण है कि अब उनका सड़कों पर उतरना मुश्किल होता जा रहा है। शहबाज शरीफ बुधवार को लाहौर पहुंचे तो उन्हें लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान में शासन की कमी और बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार से गुस्साए लोगों ने उनसे दुर्व्यवहार किया।

जब लाहौर में वह अपनी गाड़ी से पहुंचे तो लोगों ने घेर लिया। शहबाज शरीफ के कार की बोनट पर गुलाब की पंखुड़ियां पड़ी थीं। लेकिन लोग इसी पर हाथ पीट रहे थे। कुछ युवा थे जो शहबाज को लगातार अपशब्द कह रहे थे, लेकिन वहां मौजूद कुछ लोग उन्हें शांत रहने को कह रहे थे। लेकिन लोग लगातार गुस्से में गाड़ियों के ऊपर हाथ पीट रहे थे। स्थिति ऐसी हो गई कि पाकिस्तान के पूर्व पीएम गाड़ी से बाहर भी न निकल पाए। दरअसल ये लोग पाकिस्तान में बढ़ी हुई महंगाई को लेकर नाराज हैं।

नवाज की वापसी बदला नहीं

इससे पहले लाहौर में शहबाज शरीफ ने कहा था कि उनके भाई और पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज के सुप्रीमो नवाज शरीफ देश में आने वाले हैं। लेकिन वह यहां बदला लेने नहीं, बल्कि देश को संकट से निकालने के लिए आ रहे हैं। बुधवार को उन्होंने लाहौर में एक राजनीतिक सभा को संबोधित करते हुए बताया कि 21 अक्टूबर को उनके भाई वापस पाकिस्तान आएंगे। उन्होंने कहा कि नवाज शरीफ की वापसी पाकिस्तान के लोगों की सेवा और समृद्धि की यात्रा होगी।

लंदन चले गए थे नवाज शरीफ

पाकिस्तान में तीन बार के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ साल 2019 से स्वास्थ्य कारणों के चलते लंदन में रह रहे हैं। 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया था। शहबाज शरीफ ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह नवाज का स्वागत करने के लिए तैयार रहें। शहबाज ने कहा कि नवाज शरीफ के न रहने के कारण पाकिस्तान के लोग प्रगति और विकास से वंचित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.