क्लासिक हिट 'मासूम' का सीक्वल लेकर आ रहे हैं शेखर कपूर, Masoom The New Generation के स्क्रिप्ट का काम शुरू
Updated on
06-06-2023 09:56 PM
भारतीय सिनेमा में अगर आप शानदार निर्देशकों की बात करते हैं तो एक नाम डायरेक्टर शेखर कपूर का भी आता है। शेखर फिल्मों में अपने एक्सपेरिमेंट करने की क्षमता को सिल्वर स्क्रीन पर पेश करना अच्छी तरह जानते हैं। शेखर कपूर जिनकी फिल्म 'व्हाट्स लव गॉट टू डू विद इट' की सफलता के बाद जल्द ही भारतीय सिनेमा में दोबारा निर्देशन की कमान संभालने के लिए तैयार हैं। शेखर को अपनी इस फिल्म के लिए जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। Masoom... The New Generation के साथ शेखर कपूर एक बार फिर से दर्शकों पर जादू चलाने के लिए बिल्कुल तैयार नजर आ रहे हैं।
मासूम के सीक्वल 'मासूम...द न्यू जनरेशन' की स्क्रिप्ट का निर्माण
सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, 'शेखर कपूर काफी सफलतापूर्वक फिल्म मासूम के सीक्वल 'मासूम...द न्यू जनरेशन' की स्क्रिप्ट का निर्माण कर रहे हैं। यह फिल्म कल्ट क्लासिक 'मासूम' का सीक्वल होगा। शेखर जल्द ही इस फिल्म की घोषणा कर सकते हैं। हाल ही में शेखर कपूर भारत में थे और अपकमिंग फिल्म के तैयारी कर रहे हैं।'
शेखर कपूर की 'मासूम' 21 अक्टूबर 1983 को रिलीज हुई थी
शेखर कपूर द्वारा निर्देशित 'मासूम' 21 अक्टूबर 1983 को रिलीज हुई थी उसे बड़े पर्दे पर उतरते ही भारतीय सिनेमा में कल्ट क्लासिक का दर्जा मिला था। इतना ही नहीं शेखर की 'क्वीन' और 'मिस्टर इंडिया' जैसी फिल्मों ने भी इंडियन सिनेमा पर एक अलग ही छाप छोड़ी है, जिन्हें लोग आज भी उतना ही पसंद करते हैं।
शेखर कपूर को मिल चुका है ऑस्कर अवॉर्ड
बता दें कि कपूर ने भारत में ही नहीं बल्कि इंटरनैशनल स्टेज पर भी 'एलिज़ाबेथ' और 'एलिज़ाबेथ: द गोल्डन ऐज' जैसी फिल्मों से सिनेमा का लैंडस्केप ही बदलकर रख दिया। और इतना ही नहीं सिनेमा के प्रति अपनी कला और निष्ठा के कारण सिनेमा का सबसे बड़ा अवॉर्ड ऑस्कर भी अपने नाम किया। शेखर ने केट ब्लैंचेट, एडी रेडमायने और हीथ लेजर जैसे दिग्गजों के साथ भी उम्दा काम किया है।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…