शिखर पहाड़िया बनेंगे बोनी कपूर के दामाद जान्हवी कपूर के पापा ने बांधे तारीफों के पुल, कह डाली ये बड़ी बात
Updated on
01-04-2024 02:03 PM
बॉलीवुड के गलियारे में हर तरफ ये चर्चा है कि जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बीते दिनों पापा बोनी कपूर जब एयरपोर्ट पर पहुंचे, तब शिखर भी उनके साथ थे, लेकिन उन्होंने साथ में फोटो देने से पपाराजी को मना कर दिया था। अब इस पर फिल्ममेकर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। साथ ही ये भी बताया है कि वो हमेशा से जानते थे कि शिखर हमेशा जान्हवी के साथ रहेगा, वो कभी उसका एक्स नहीं बनेगा।
Boney Kapoor ने जूम को दिए इंटरव्यू में कहा, 'ऐसा इसलिए क्योंकि वो साथ में क्लिक नहीं करवाना चाहता था। मुझे इसके पीछे की वजह का नहीं पता। शायद वो चाहता था कि सारी लाइमलाइट मुझे मिले। उसके साथ में फोटो क्लिक करवाने से ऐसा नहीं हो पाता। हेडलाइन शिखर और बोनी की जगह सिर्फ बोनी होती।'
शिखर संग ऐसा है बोनी का बॉन्ड
Shikhar Pahariya संग अपने बॉन्ड को शेयर करते हुए बोनी कपूर ने आगे कहा, 'मुझे वो पसंद है। यहां तक कि कई साल पहले, जब जान्हवी उसके साथ नहीं थी, लेकिन तब भी मैं उसके साथ फ्रेंडली था। मुझे कहीं ना कहीं पता था कि वो कभी जान्हवी का एक्स नहीं बन सकता। वो हमेशा साथ था।'
'सबकी मदद करते हैं शिखर'
बोनी ने ये भी बताया कि चाहे जान्हवी हों, अर्जुन हों या फिर खुद वो, शिखर हमेशा सबकी मदद के लिए खड़ा रहता है। वो सबका साथ देता है। बोनी ने कहा, 'वो ऐसा ही है।
रिश्ते को नहीं किया है कंफर्म
मालूम हो कि जान्हवी और शिखर ने अभी तक अपने रिश्ते को ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है, लेकिन दोनों हर जगह साथ नजर आते हैं। खासतौर से जब जान्हवी बालाजी मंदिर जाती हैं, शिखर हमेशा उनके साथ होते हैं। शिखर, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। वो पोलो प्लेयर, एंटरप्रेन्योर भी हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…