कामख्या मंदिर पहुंचीं शिल्पा शेट्टी, ED के एक्शन के बाद राज कुंद्रा की सलामती के लिए करवाई विशेष पूजा
Updated on
08-05-2024 02:03 PM
हाल ही में प्रवर्तन निदेशायल यानी ED ने 6,600 करोड़ के बिटकॉइन घोटाले की जांच के तहत राज कुंद्रा की 97.79 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली थी। वहीं, अब बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी मां के साथ असम पहुंची और कामाख्या मंदिर के दर्शन किए। साथ ही वहां एक खास पूजा भी की। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रह हैं। एक्ट्रेस शिल्पा ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी में दो फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह पूजा-अर्चना करती दिखाई दे रही हैं।
एक तस्वीर में शिल्पा शेट्टी मंदिर के रीति-रिवाजों के हिसाब से खास पूजा करती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने एक तस्वीर मंदिर के अधिकारियों के साथ भी क्लिक करके पोस्ट की है। हालांकि इन सबमें उनके पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा नजर नहीं आए। वह उस केस के बाद से कम ही स्पॉट हो रहे हैं।
राज कुंद्रा की जब्त हुई थी संपत्ति
ईडी ने पिछले महीने अप्रैल, 2024 में उनकी संपत्ति जब्त की थी। इसमें एक जुहू में स्थित शिल्पा शेट्टी के नाम पर बना अपार्टमेंट शामिल था। वहीं, ईडी ने दावा किया था कि जब्त की गई दूसरी संपत्ति में पुणे का एक बंगला है, जिसके इक्विटी शेयर राज कुंद्रा के नाम पर हैं। साथ ही उन्हें शक है कि इस घोटाले में हुई कमाई का मुनाफा राज कुंद्रा के हिस्से गया है। वह हुई कमाई के लाभार्थी हैं।
शिल्पा शेट्टी कामाख्या मंदिर पहुंची हैं
इस पूरे मामले की जानकारी ED ने सोशल मीडिया पर दी थी। एक्स हैंडल पर उन्होंने लिखा था कि रिपु सूदन कुंद्रा उर्फ राज कुंद्रा की चल और अचल संपत्ति कुर्क की गई है। PMLA, 2002 के प्रावधानों के तहत शिल्पा शेट्टी के पति की इस प्रॉपर्टी को जब्त किया गया है। ऐसे में लोग ये कह रहे है कि इस मामले से पति को बचाने के लिए एक्ट्रेस मां के साथ कामाख्या माता के मंदिर पहुंची हैं। और सलामती की दुआ कर रही हैं।9
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…