देश छोड़कर जाना चाहती थीं शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा बोले- मेरे जेल जाने के बाद बिखरने लगा था सबकुछ
Updated on
25-10-2023 04:07 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा अब एक्टिंग पारी की शुरुआत कर रहे हैं। वह खुद पर बनी फिल्म 'UT69' में एक्टिंग करते दिखेंगे। ये फिल्म उनकी जिंदगी पर आधारित हैं, जहां उनके जेल जाने की कहानी को बयां किया गया है। इस बीच राज कुंद्रा ने बड़ा खुलासा किया है कि जब वह पॉर्नोग्राफी केस में जेल गए थे तो शिल्पा शेट्टी ने पति को सलाह दी थी कि उनके परिवार को देश छोड़कर सात समंदर पार बस जाना चाहिए। आइए बताते हैं आखिर राज कुंद्रा ने क्या कुछ बताया है।
'इंडियन एक्सप्रेस' से बातचीत में राज कुंद्रा ने अपने दर्दनाक लम्हों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जब वह जेल गए थे तो वह बहुत बुरी तरह टूट गए थे। इसका असल परिवार पर भी पड़ा था। तब शिल्पा ने उन्हें कहा था कि उन्हें देश छोड़ विदेश में ही शिफ्ट हो जाना चाहिए।
पति जेल गए थे तो शिल्पा शेट्टी विदेश बस जाना चाहती थीं
राज कुंद्रा ने कहा, 'मेरी पत्नी वो सबसे पहले शख्स थीं जिन्होंने मुझे जेल के वक्त समझा। मेरी पूरी तरह इमोशनली सपोर्ट किया। उन्होंने कहा था कि राज तुम लंदन में पले बढ़े हो। चलो वहीं शिफ्ट हो जाते हैं। इंडिया छोड़ देते हैं। तब मैंने उनसे कहा था कि मैं भारत छोड़कर जाना नहीं चाहता हूं। मुझे सच में यहां रहना अच्छा लगता है। लोग बड़े बड़े कांड करके हजारों करोड़ कमाकर देश से निकल जाते हैं। मैं ऐसा नहीं करूंगा।'
इमोशनल हो गए थे राज कुंद्रा
'UT69' के ट्रेलर लॉन्च में राज कुंद्रा इमोशनल हो गए थे। उन्होंने कहा था कि पोर्न केस में जब वह फंसे थे तो मीडिया ने उनकी काफी किरकिरी की थी। उनकी छवि डैमेज की गई थी। लेकिन उन्हें दुख तब हुआ था जब लोग उनके परिवार, बीवी और बच्चों पर उंगलियां उठाने लगे।
राज कुंद्रा ने कहा, 'मेरी पत्नी वो सबसे पहले शख्स थीं जिन्होंने मुझे जेल के वक्त समझा। मेरी पूरी तरह इमोशनली सपोर्ट किया। उन्होंने कहा था कि राज तुम लंदन में पले बढ़े हो। चलो वहीं शिफ्ट हो जाते हैं। इंडिया छोड़ देते हैं। तब मैंने उनसे कहा था कि मैं भारत छोड़कर जाना नहीं चाहता हूं। मुझे सच में यहां रहना अच्छा लगता है। लोग बड़े बड़े कांड करके हजारों करोड़ कमाकर देश से निकल जाते हैं। मैं ऐसा नहीं करूंगा।'
शिल्पा शेट्टी के पति के फिल्म
मालूम हो, राज कुंद्रा की 'UT69' अगले महीने 3 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसे शहनवाज अली ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही आ चुका है। राज कुंद्रा ने बताया था कि उन्हें एक्टिंग की टिप्स वाइफ से भी मिली और उन्होंने कहीं भी ग्लिसरीन का इस्तेमाल नहीं किया था।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…