Select Date:

हूती हमले पर शिप कैप्टन बोले- उम्मीद छोड़ दी थी:कहा- भारतीय नौसेना ने आग बुझाने के लिए पूरी ताकत लगा दी

Updated on 29-01-2024 01:03 PM

भारतीय नौसेना की एक फायर फाइटर टीम ने शनिवार को अरब सागर के अदन की खाड़ी में मौजूद एक जहाज पर लगी आग पर काबू पाया। इस जहाज के कैप्टन अभिलाष रावत ने भारतीय नौसेना को मदद के लिए धन्यवाद कहा है।

रावत ने कहा- मैं इंडियन नेवी के वॉरशिप INS विशाखापट्टनम को धन्यवाद कहना चाहता हूं। पूरी दुनिया को पता है कि हम पर एक मिसाइल से हमला किया गया था। इसकी वजह से हमारे मर्चेंट वेसल पर आग लग गई थी, जो बढ़ती ही जा रही थी। भारतीय नौसेना ने हमें बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी। हमने उम्मीद छोड़ दी थी। हैट्स ऑफ टू इंडियन नेवी।

रावत ने आगे कहा- मैं दूसरे देशों की नेवी को भी शुक्रिया कहना चाहुंगा, जिन्होंने बाकी चीजों में हमारी मदद की। लेकिन वो भारतीय नेवी ही थी जो भीषण आग के बीच एक्सपर्ट फायर फाइटर्स के साथ जहाज पर उतरी और आग पर काबू पाया।

जहाज में सवार थे 22 भारतीय क्रू मेंबर्स
दरअसल, 26 जनवरी को यमन के पास फिर से एक जहाज पर ड्रोन अटैक हुआ था। इसकी वजह से MV मर्लिन लौंडा पर आग लग गई थी। जहाज पर सवार 23 में से 22 क्रू मेंबर्स भारतीय थे। वहीं 23वां सदस्य बांग्लादेशी था। अटैक के तुरंत बाद जहाज ने मदद के लिए सिग्नल भेजा था।इसके बाद भारतीय नौसेना ने पुष्टि की थी कि एक युद्धपोत को रवाना किया है।

भारतीय नेवी के अलावा अमेरिकी और फ्रेच नेवी के युद्धपोत भी जहाज के सिग्नल पर मदद के लिए रवाना हुए थे। अमेरिका के सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि यह जहाज एक ब्रिटिश कंपनी का था। इस पर हूतियों ने बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया था। बता दें कि फिलिस्तीनियों पर इजराइल के हमलों के विरोध में हूती विद्रोही लगातार लाल सागर में जहाजों को निशाना बना रहे हैं।

ब्रिटेन बोला- हूतियों के हमले बर्दाश्त नहीं करेंगे
शुक्रवार के हमले के बाद ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ग्रैंट शैप्स ने कहा- इस तरह की हरकत गैरकानूनी है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह हमारा कर्तव्य है कि हम लाल सागर से जहाजों की आवाजाही और आजादी की रक्षा करें। वहीं हूतियों के प्रवक्ता ने कहा- मार्लिन लौंडा एक ब्रिटिश जहाज था। अमेरिका-ब्रिटेन की तरफ से हूतियों पर हुए हमले के जवाब में यह मिसाइल अटैक किया गया।

अमेरिका और ब्रिटेन ने मिलकर अब तक 2 बार यमन में हूतियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पहला हमला 11 जनवरी को किया गया था। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, इस दौरान 30 लोकेशन्स पर 60 टारगेट्स बनाए गए थे। हमले के लिए 150 मिसाइलों और बमों का इस्तेमाल किया गया था।

अमेरिका-ब्रिटेन ने यमन में हूतियों पर किए 2 बार हमले
इसके बाद दूसरी हमला 23 जनवरी को किया गया था। अमेरिकी एयरफोर्स के हवाले से BBC ने बताया कि दोनों देशों ने मिलकर 8 ठिकानों को निशाना बनाया। इनमें जमीन के अंदर बनी हथियार रखने की निगरानी करने वाली जगह शामिल हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक यमन में किए गए हमलों में अमेरिका और ब्रिटेन की सेना के साथ ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, कनाडा और नीदरलैंड की सेनाएं भी थीं।

यमन में यह हमले विमानों, जहाजों और एक पनडुब्बी के जरिए यमन की राजधानी सना, सदा और धमार शहरों के साथ-साथ होदेइदाह प्रांत में किए गए। इसके अलावा 11 जनवरी से अब तक अमेरिका 8 बार यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों को निशाना बना चुका है।

जयशंकर बोले- जहाजों पर हमले से भारत के आर्थिक हितों पर सीधा असर
समुद्र में जहाजों पर हूती विद्रोहियों के हमले का असर भारत पर भी पड़ रहा है। हूतियों ने कई बार भारत आ रहे जहाजों या फिर भारतीय क्रू वाले जहाजों पर हमला किया है। इस बीच 15 जनवरी को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर भी ईरान दौरे पर गए थे। उन्होंने ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री हुस्सैन अमीर-अब्दुल्लाहियन से मुलाकात की थी।

बैठक के दौरान जयशंकर ने जहाजों पर हमले का भी मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था- भारत के आसपास जहाजों पर हमले अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए गंभीर चिंता का विषय है। इसका भारत की ऊर्जा और आर्थिक हितों पर सीधा असर पड़ता है। भारत हमेशा से आतंकवाद के खिलाफ रहा है लेकिन किसी भी तनाव की स्थिति में हर हाल में आम नागरिकों की सुरक्षा की जानी चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.