Select Date:

4 फुट ऊंचा, 600 क्विंटल वजनी नर्मदेश्‍वर महादेव का शिवलिंग, राम मंदिर के आकर्षण का बनेगा केंद्र

Updated on 24-08-2023 12:41 PM
वीएन दास, अयोध्‍या: भव्‍य राम मंदिर के साथ इसके परकोटा में बनने वाले मंदिरों के निर्माण की भी तैयारी की जा रही है। परकोटा में गणेश, सूर्य देव, मां जगदम्‍बा, महादेव आदि देवताओं के मंदिर बनने हैं। भगवान महादेव के मंदिर के लिए नर्मदेश्‍वर महादेव का विशाल शिवलिंग अयोध्‍या पहुंच गया है। महंत अवधूत नर्मदानंद बापू 4 फुट ऊंचे और 6 क्विंटल वजन वाले इस शिवलिंग के साथ ओंकारेश्‍वर से 5 दिनों की यात्रा कर मंगलवार को अयोध्‍या के कारसेवक पुरम पहुंचे हैं। शिवलिंग को उन्‍होंने श्री राम जन्‍म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्‍ट के महासचिव चंपत राय को सौंप दिया है।

महंत अवधूत के मुताबिक, यह महादेव नर्मदा नदी से प्रकट हुए हैं जिनको शिवलिंग का आकार देने में तीन महीने का समय लगा है। यह सौभाग्‍य की बात है कि प्रभु राम के इष्‍ट देव भगवान महादेव के शि लिंग को राम मंदिर परिसर में स्‍थापित करने का अवसर मिल रहा है। विशाल शिवलिंग के कारसेवकपुरम में पहुंचने पर चंपत राय ने इसका विधान से पूजन और रूद्राभिषेक किया। फिलहाल नर्मदेश्‍वर महादेव के शिवलिंग को कारसेवकपुरम में रखा गया है।

3 महीने में तैयार हुआ शिवलिंग
नर्मदेश्‍वर महादेव के इस शिवलिंग का निर्माण करने वाले मूर्तिकार मिश्रीलाल शाह ने बताया कि यह नर्मदा नदी के किनारे मिला था। इसे शिवलिंग के रूप में गढ़ने मे तीन महीने का समय लगा है। मधुकलर के शिवलिंग की विशेषता है कि इस पर किसी तरह के निशान नहीं हैं। अपनी दिव्‍यता के चलते यह राम मंदिर क्षेत्र के परकोटा मे बनने वाले मंदिरों में आकर्षण का केंद्र बनेगा। मंदिर ट्रस्‍ट के सदस्‍य डॉ. अनिल मिश्र के मुताबिक, नर्मदा नदी से निकाल कर लाए गए नर्मदेश्‍वर महादेव के शिवलिंग का यहां के मंदिर परिसर में देवी देवताओं के बनने वाले मंदिरों में उपयोग करने के लिए ट्रस्‍ट विचार करेगा ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.