शोएब इब्राहिम ने 'बिग बॉस 18' का हिस्सा बनने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये अफवाह है, हर सीजन में मेरा नाम आता ही है
Updated on
29-07-2024 04:52 PM
'बिग बॉस ओटीटी 3' अभी खत्म नहीं हुआ। इसमें 5 दिन बाकी हैं। मगर 'बिग बॉस 18' की चर्चा तेज हो गई। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जाने लगा कि ये 5 अक्टूबर से शुरू होगा और इसके पहले कंफर्म कंटेस्टेंट सीजन 12 की विनर दीपिका कक्कड़ के पति और एक्टर शोएब इब्राहिम हैं। मगर अब एक्टर ने खुद इस पर चुप्पी तोड़ी है और सच बताया है।
शोएब इब्राहिम यूट्यूब पर व्लॉगिंग करते हैं। वहीं पर शोएब इब्राहिम ने 'बिग बॉस 18' का हिस्सा बनने वाली खबरों पर रिएक्ट किया है। उन्हें आखिरी बार 'झलक दिखलाजा 11' में देखा गया था। एक्टर ने बताया कि वह इस शो में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। दीपिका ने बताया कि फैंस शोएब को शो में हिस्सा लेने के बारे में मैसेज कर रहे हैं।
'बिग बॉस 18' में शोएब इब्राहिम नहीं
शोएब इब्राहिम ने बताया, 'ये तो हर सीजन में होता है कि एक न एक बार तो मेरा नाम आ ही जाता है कि मैं आ रहा हूं और सबके मैसेज आते हैं। लेकिन इस बार तो पता नहीं जिसने भी ये शुरुआत की है या हुआ है, मुझे नहीं पता।' एक्टर ने इन सब खबरों को महज एक अफवाह बताया। कहा, 'मैं हमेशा बोलता हूं कि कभी ना मत कहो, लेकिन अभी कोई ऐसा प्लान नहीं है कि मैं जाऊं और ना ही अभी ऐसा कोई प्लान है कि मैं इस सीजन में जा रहा हूं।'
शोएब इब्राहिम ने दूसरे प्रोजेक्ट को कहा हां
शोएब ने आगे कहा, 'आगे 3-4 साल के बाद पता नहीं, जब होगा। इस साल तो नहीं है, पक्का। ये मैं आपको क्लियर कर रहा हूं।' एक्टर ने बताया कि उन्हें एक प्रोडक्शन हाउस से मैसेज आया था, जिसमें सवाल किया गया था कि क्या वह बिग बॉस 18 में हिस्सा ले रहे हैं, क्योंकि वह एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। तो एक्टर ने उन्हें हां बोलते हुए शो में जाने की बात को सिरे से खारिज कर दिया।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…