शोएब इब्राहिम ने दिया ऐसा गिफ्ट कि घबरा गईं अम्मी, ये क्यूट वीडियो देख फैंस बोले- ऐसा बेटा हर मां को मिले!
Updated on
01-05-2024 02:32 PM
टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम और उनकी वाइफ दीपिका कक्कड़ अपने यूट्यूब व्लॉग से फैंस के बीच लगातार चर्चा में बने रहते हैं। दोनों अपने-अपने व्लॉग में अपनी निजी जिंदगी की झलकियां दिखाते हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद भी करते हैं। शोएब हाल ही में घरवालों के लिए कुछ गिफ्ट्स लेकर आए। अम्मी के लिए भी एक तोहफा लाए, लेकिन इसे देखकर वो घबरा गईं। ये प्यारा सा क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस कह रहे हैं कि शोएब जैसा बेटा हर मां को मिले। आपने देखा?
Shoaib Ibrahim अपने नए व्लॉग में मां को स्मार्ट वॉच गिफ्ट करते दिख रहे हैं। चूंकि बीते दिनों उनकी अम्मी की सर्जरी हुई थी, इसलिए शोएब उनकी सेहत का बहुत ध्यान रखते हैं। वो घड़ी देते हुए अम्मी से कहते हैं, 'मैं इसे आपके लिए सेट कर दूंगा।' ये सुनकर मां नर्वस होकर बोलती हैं, 'हां आराम से कर लो।' फिर शोएब बोलते हैं, 'मैं चाहता हूं कि आप हर दिन कम से कम 8 हजार कदम चलें।' इस पर उनकी मां का रिएक्शन बहुत मजेदार होता है।
अम्मी का रिएक्शन था देखने लायक
शोएब की मां कहती हैं, 'ये टेंशन वाली चीज है, अगर मैं चल नहीं पाई तो रोज सवाल जवाब करोगे।' इस पर शोएब कहते हैं, 'हां तो करूंगा। अभी जरूरी है। अभी शुगर बाउंड्री लाइन पर है। मीठा कम करना पड़ेगा और वॉक बढ़ाना पड़ेगा। बच्चों को कभी कभी करना पड़ता है।
शोएब की तारीफ कर रहे हैं फैंस
ये वीडियो देख फैंस शोएब की खूब तारीफ कर रहे हैं कि कैसे वो अपने मां-बाप का ख्याल रखते हैं। एक फैन ने लिखा, 'ऐसा ख्याल रखने वाला बेटा हर मां को मिले।'
इस शो में आए थे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो शोएब को 'झलक दिखला जा 11' में देखा गया था। वो शो के रनरअप रहे। सीजन को मनीषा रानी ने जीता।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…