शोभिता धुलिपाला की लाल साड़ी, मांग टीका... पेली कुथुरु की रस्में, तस्वीरें देख लोग बोले- ऐसी दुल्हन पहले न देखी
Updated on
02-12-2024 05:00 PM
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी में अब महज दो दिन बचे हैं। होनेवाली दुल्हन और दूल्हे राजा के लिए प्री वेडिंग की रस्में लगातार हो रही हैं। शोभिता ने प्री वेडिंग की रस्मों की कुछ झलकियां शेयर की हैं, जिसे देखकर लोग उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे। धुलिपाला ने 'राता समारोह' के लिए अपनी मां और दादी के पुराने गहने पहने थे।इन तस्वीरों में शोभिता लाल रंग की साड़ी में बिल्कुल दुल्हन की तरह अभी से दिख रही हैं। कुछ तस्वीरों में घर की महिलाएं उन्हें हल्दी लगाती हुई और कुछ अन्य रस्में निभाती दिख रही हैं।
फैन्स ने कहा- इतनी एलिगेंट दुल्हन इससे पहले कभी नहीं देखी
इन तस्वीरों पर एक यूजर ने लिखा है- मैंने इतनी प्यारी और इतनी एलिगेंट दुल्हन इससे पहले कभी नहीं देखी। वहीं कुछ लोग यहां सामंथा को याद कर रहे हैं। एक ने कहा- किसी और महिला की खुशियां बर्बाद करके कोई इतना खुश कैसे हो सकता है और यह सब करने के बाद वो ये दिखा रही हैं कि वह बहुत आध्यात्मिक, सांस्कृतिक रूप से समृद्ध हैं, रुको कर्म कभी नहीं छूटता।
शोभिता के साथ नागा की हैदराबाद में मुलाकात हुई थी
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ठीक दो दिन बाद 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं। बता दें कि 8 अगस्त को नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला से सगाई की थी। नागा चैतन्य की पहली शादी साल 2017 में सामंथा रुथ प्रभु से हुई थी। इस शादी के चार साल बाद दोनों ने साल 2021 में तलाक ले लिया था। इसके कुछ महीने बाद 2022 में चैतन्य की 'मेड इन हेवन' स्टार शोभिता के साथ हैदराबाद में मुलाकात हुई थी। उस वक्त एक्ट्रेस हैदराबाद में अपनी फिल्म 'मेजर' का प्रमोशन कर रही थीं।
उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई
बताया जाता है कि इसी दौरान शोभिता ने नागा चैतन्य और अपने कुछ दोस्तों के साथ अपना बर्थडे भी सेलिब्रेट किया था। इसी पार्टी के दौरान उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और जल्द ही, उन्होंने डेटिंग शुरू कर दी।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…