Select Date:

मौके पर चौका, अडानी ने वर्ल्ड कप के लिए 10 गुना बढ़ाया अहमदाबाद एयरपोर्ट का किराया!

Updated on 16-10-2023 02:44 PM
नई दिल्ली: वनडे वर्ल्ड कप के कई मैच गुजरात के अहमदाबाद में खेले जा रहे हैं। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला भी इसी शहर में हुआ था और फाइनल भी वहीं खेला जाना है। इस बीच एयरलाइन कंपनियों का आरोप है कि अहमदाबाद एयरपोर्ट ने चार्टर फ्लाइट्स के लिए यूजर चार्जेज में कई गुना बढ़ोतरी कर दी है। उनका कहना है कि इस तरह यूजर चार्जेज में अचानक बढ़ोतरी करना अवैध है और इससे चार्टर ऑपरेशंस काफी महंगा हो जाएगा। इन कंपनियों ने इस मामले में केंद्र सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग की है। अहमदाबाद एयरपोर्ट का मालिकाना अडानी ग्रुप के पास है। देश के दूसरे सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की अगुवाई वाले इस ग्रुप का हेडक्वार्टर भी अहमदाबाद में ही है।

एयरलाइन कंपनियों का आरोप है कि अहमदाबाद एयरपोर्ट ने ग्राउंड हैंडलिंग चार्जेज में 10 गुना से अधिक बढ़ोतरी कर दी है। एयरपोर्ट टैरिफ तय करने वाली एजेंसी एयरपोर्ट इकनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी (AERA) ने शुक्रवार शाम को इस बारे में एक नोटिस जारी किया। अथॉरिटी ने कहा कि उसकी मंजूरी के बिना चार्जेज और टैरिफ लगाना अवैध है। अथॉरिटी ने कहा कि कुछ एयरपोर्ट ऑपरेटर मंजूरी लिए बिना चार्जेज लगा रहे हैं जो ठीक नहीं है। सभी एयरपोर्ट ऑपरेटर्स को इस तरह के चार्ज लगाने से बचना चाहिए। अडानी एयरपोर्ट्स के प्रवक्ता ने सवालों का जवाब नहीं दिया।

टॉप मैनेजमेंट को सम्मन

जानकारों का कहना है कि एईआरए ने अहमदाबाद एयरपोर्ट के टॉप मैनेजमेंट को सम्मन देकर सोमवार को बुलाया है। अहमदाबाद एयरपोर्ट की सितंबर में जारी टैरिफ लिस्ट के मुताबिक 15 से अधिक यात्रियों वाली चार्टर फ्लाइट पर जनरल एविएशन चार्ज कम से कम 265,000 रुपये है। इस पर प्रति पैसेंजर 17,667 रुपये का चार्ज लगेगा। साथ ही एयरपोर्ट ने आईपीएल के दौरान ऑपरेट होने वाले स्पेशल फ्लाइट्स पर 6,000 रुपये प्रति पैसेंजर एक्सट्रा चार्ज वसूला है। ये चार्ज लैंडिंग और पार्किंग चार्ज के अलावा है। साथ ही एयरलाइन कंपनियों को कहा गया है कि अगर किसी खास सीजन के लिए किसी फ्लाइट की जानकारी नहीं दी गई है तो उसे चार्टर माना जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक इंडिगो, स्पाइसजेट और विस्तारा ने पुराने चार्जेज के आधार पर क्रिकेट टीमों को लाने ले जाने के लिए बीसीसीआई के पास बिड भरी थी। उनका कहना है कि अहमदाबाद एयरपोर्ट के इस तरह अचानक चार्ज बढ़ाने से उन्हें भारी नुकसान होगा क्योंकि बीसीसीआई ने एक्स्ट्रा चार्ज देने से इन्कार कर दिया है। एयरलाइन कंपनियां दुनियाभर से क्रिकेट प्रेमियों को लाने के लिए स्पेशल चार्टर फ्लाइट्स ऑपरेट कर रही हैं। अक्टूबर में अहमदाबाद एयरपोर्ट से 170 से अधिक चार्टर फ्लाइट्स ऑपरेट की गई हैं जो सामान्य से चार गुना अधिक है।

कंपनी ने क्या कहा

अडानी एयरपोर्ट्स के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि एक्स्ट्रा फीस एयरोनॉटिकल चार्जेज नहीं है, इसलिए एईआरए से मंजूरी लेने की जरूरत नहीं है। अधिकारी ने साथ ही कहा कि कंपनी बढ़ाए गए चार्जेज की समीक्षा कर रही है। हालांकि एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि ग्राउंड हैंडलिंग सर्विसेज के लिए चार्ज लगाया गया है जो एयरक्राफ्ट ऑपरेशंस के लिए अहम होता है। इस बारे में नियम स्पष्ट हैं। एयरपोर्ट एयरक्राफ्ट ऑपरेशंस के लिए जो भी सर्विसेज देता है वे एयरोनॉटिकल सर्विसेज होती हैं और यह टैरिफ एईआरए फिक्स करती है। प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर्स को जिम्मेदार तरीके से काम करना चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.