सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, जानिए नवीन शेखावत को क्यों मारा नितिन और रोहित ने
Updated on
12-12-2023 12:23 PM
जयपुर : सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में हमलावरों का साथी नवीन सिंह शेखावत भी मारा गया था। हत्याकांड के बाद से ही हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर नितिन फौजी और रोहित राठौड़ ने अपने ही साथी नवीन सिंह शेखावत को क्या मारा। शाहपुरा निवासी नवीन शेखावत ही नितिन और रोहित को स्कॉर्पियो में बैठाकर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के घर ले गया था। वह खुद गोगामेड़ी हत्याकांड की प्लानिंग में शामिल था। ऐसे में उसे जरा भी अंदाज नहीं था कि नितिन और रोहित उसे ही मार देंगे लेकिन हमलावरों ने पहला फायर सुखदेव गोगामेड़ी पर किया और दूसरा फायर नवीन सिंह शेखावत पर किया क्योंकि उन्हें दोनों को मारने का टारगेट दिया गया था।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा था नवीन सिंह शेखावत
पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि शाहपुरा निवासी नवीन शेखावत पिछले तीन चार साल से लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ था। वह गैंगस्टर रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण के सीधे संपर्क में था। गोदारा ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग को ऑपरेट करता है और राजू ठेहट हत्या का मास्टर माइंड वीरेंद्र चारण है। दोनों ही गैंगस्टर विदेशों में छिपे हुए हैं। राजस्थान में नए टारगेट चिन्हित करने और स्थानीय गुर्गों की मदद करने का काम नवीन ही करता था। इसके बदले उसे पेमेंट दिया जाता था।
इसलिए मारा गया नवीन सिंह शेखावत
जांच में सामने आया कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग में शामिल होने के बावजूद नवीन सिंह शेखावत की रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण से कई बार बहस हो चुकी थी। नवीन इन दोनों से रुपयों की डिमांड करता था। वह धमकियां भी दे चुका था कि अगर उसे ज्यादा रुपए नहीं दिए तो वह पुलिस को वीरेंद्र चारण और रोहित गोदारा के बारे में पूरी जानकारी दे देगा। बताया जा रहा है कि नवीन के पास गोदारा और चारण के बारे में पुख्ता जानकारी थी कि वे कहां हैं और कैसे पूरी गैंग का संचालन कर रहे हैं। नवीन के पास कई सारी ऑडियो रिकॉर्डिंग सहित अन्य सबूत भी थे। पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण को यह डर था कि नवीन कभी भी उनकी पोल खोल सकता है। ऐसे में उसे ही ठिकाने लगाना तय किया गया था।
बरगलाया और फिर ठिकाने लगा दिया
रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण नवीन सिंह शेखावत को यही झांसा देते रहे कि उसे बड़ा इनाम मिलेगा। इसी लालच में वह इस गैंग के साथ काम करता रहा। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड की प्लानिंग में नवीन सिंह शेखावत शामिल था। हत्या के लिए ही वह नितिन फौजी और रोहित राठौड़ को लेकर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के घर गया था लेकिन रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण ने नितिन फौजी और रोहित राठौड़ को गोगामेड़ी के साथ नवीन शेखावत को मारने का टारगेट दिया था। ऐसे में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के साथ नितिन और रोहित ने नवीन शेखावत की भी हत्या कर दी।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…