Select Date:

Katie Price की मां का चौंकाने वाला खुलासा! दामाद ने सासू मां को होठों पर किया था KISS, रह गई थीं सन्‍न!

Updated on 27-06-2023 10:14 PM
मीडिया पर्सनैलिटी और मॉडल केटी प्राइस की मां ने चौंकाने वाला दावा किया है, जिसे सुनकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगा। केटी की 70 साल की मां ने बताया कि स्टार के एक्स-हसबैंड कीरन हेयलर ने एक बार उन्हें लिप पर चूमा था। इस सनसनी खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है और एक बार फिर से केटी और कीरन को लेकर चर्चा होने लगी है।

एमी प्राइस ने अपनी नई बुक 'द लास्ट वर्ड' में फेमस बेटी केटी प्राइस की लाइफ के बारे में खुलकर बात की है। और जब केटी के एक्स हसबैंड्स की बात आई तो वो अपनी राय शेयर करने से पीछे नहीं हटीं। एमी ने केटी के तीसरे पति Kieran Hayler पर निशाना साधा। उन्होंने उस पल को याद किया, जब उसने उनके साथ ट्राई करने की कोशिश की थी।


गलती से होंठ पर किया किस

एमी ने पहले भी कई दफा इस बारे में चर्चा की है कि कीरन ने उनकी 45 साल की बेटी के साथ कितनी बार बेवफाई की। एमी ने बताया कि कैसे एक्स सेक्स एडिक्ट का अटेंशन उनकी तरफ आ गया था। उन्होंने खुलासा किया, 'एक बार जब हम केट के घर पर खाने गए थे तब कीरन और मैंने गाल पर गुडबाय किस किया, लेकिन गलती से उसने मेरे होठों को चूम लिया था।'

मैसेज देख रह गई थीं हैरान

इसके बाद एमी ने शॉकिंग मैसेज का भी खुलासा किया। उन्होंने कहा, 'बाद में मुझे उनका एक मैसेज मिला, जिसमें लिखा था- 'ये अच्छा था'। मैं हैरान रह गई और मैंने इसे नजरअंदाज करने की कोशिश की।

कीरन ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

इस बीच कीरन ने एमी के चौंकाने वाले दावों पर हमला बोलते हुए सोमवार को इंस्टाग्राम पर 'टॉक्सिक सास' के बारे में एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया। पूर्व स्ट्रिपर ने '14 साइन जो बताते हैं कि आपके पास टॉक्सिक सास है' की लिस्ट शेयर की। इस पोस्ट के साथ उन्होंने Ex भी लिखा। इस लिस्ट में कुछ प्वॉइंट्स हैं, 'वो आपको कभी पसंद नहीं करेगी', 'वो अपमानजनक है', 'वो गेम खेलती है' और वो 'अतीत को पकड़कर रखती है'।

सगाई के बारे में सुनकर डर गई थीं एमी

एमी ने ये भी याद किया कि जब उनकी बेटी ने खुलासा किया था कि उसकी एक्स-स्ट्रिपर से सगाई हो गई है तो वो डर गई थीं। 2012 में, केटी की मुलाकात अंशकालिक स्ट्रिपर और प्लास्टर किरन से हुई, जो उससे नौ साल छोटा है।

2017 में लिया तलाक

साल 2012 में केटी की पार्ट-टाइम स्ट्रिपर कीरन से मुलाकात हुई थी, वो उनसे नौ साल छोटे हैं। पांच हफ्ते की प्रेग्नेंट होने के बाद केटी ने कीरन से शादी कर ली। दोनों का पहला बेटा हुआ, जिसका नाम जेट है। इनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम बन्नी है। कपल ने साल 2017 में अनाउंस किया कि वे तलाक लेने जा रहे हैं, तीन साल बाद जब उसे अपने दोस्तों ही दोस्तों संग कीरन के अफेयर के बारे में पता चला।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
 23 July 2026
बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी का मानना है कि कई बार बड़ी सफलता ही कलाकारों के लिए रुकावट बन जाती है। उनका कहना है कि जब कोई एक्टर लगातार हिट फिल्में…
 23 July 2026
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
 23 July 2026
बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
 22 July 2026
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
 22 July 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
 22 July 2026
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
 22 July 2026
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्‍क्र‍िप्‍ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतश‍िर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्‍ली में…
 22 July 2026
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
Advt.