Select Date:

गुजरात में शूटिंग, लालू बने यश उनसे कभी नहीं मिले डायलॉग है-आज से कुर्ता नीचे,गंजी ऊपर

Updated on 29-12-2023 12:43 PM

लालू प्रसाद पर नई फिल्म बनी है 'लाला का लालटेन'। लोकसभा चुनाव से पहले यह फिल्म आ रही है। इस फिल्म की शूटिंग गुजरात में हुई है। लालू का किरदार निभा रहे यश उनसे कभी मिले नहीं हैं, लेकिन हूबहू उन्होंने फिल्म में लालू को कॉपी करने की कोशिश की है। इस फिल्म का फेमस डायलॉग है आज से कुर्ता नीचे, गंजी ऊपर होगी।

आरजेडी नेता लालू प्रसाद की बायोपिक भोजपुरी में है। फिल्म 2 घंटे 25 मिनट की है। 30 दिसंबर को फिल्म टीवी पर आएगी। लालू प्रसाद को इसमें लाला यादव कहा गया है।

पात्रों के नाम बदले हुए हैं, लेकिन लालू प्रसाद के बचपन से लेकर छात्र जीवन होते हुए मुख्यमंत्री बनने तक की कहानी इसमें है। लालू प्रसाद की भूमिका में बिहार के यश कुमार हैं। राबड़ी देवी की भूमिका में स्मृति सिन्हा हैं। विपक्षी नेता की भूमिका में संजय पांडेय हैं। जयप्रकाश नारायण की अभिनय अनूप अरोड़ा ने निभाई है।

फिल्म की शूटिंग गुजरात में

फिल्म में सात गाने भी हैं। धनंजय मिश्रा फिल्म के संगीतकार हैं। दिलचस्प यह कि फिल्म की शूटिंग नरेन्द्र मोदी के गृह क्षेत्र गुजरात में हुई है। बिहार से कुछ फुटेज भर लिए गए हैं। लालू प्रसाद और नरेन्द्र मोदी के बीच राजनीति में छत्तीस का संबंध रहा है।

जानकारी है कि बिहार में फिल्म बनाने का स्कोप नहीं के बराबर है इसलिए इसकी शूटिंग गुजरात में की गई है। कुछ दिन पहले तेजस्वी यादव ने बिहार में फिल्म पॉलिसी लाने की बात कही है। 'लाला का लालटेन' फिल्म के निर्माता सुमन शर्मा हैं और निर्देशित किया है धीरू यादव ने।

यह डायलॉग जान फूंकने वाला

लाला यादव का यह डायलॉग फिल्म में जान फूंकने वाला है कि 'लाला यादव का आज से यही मुहिम होगा कुर्ता नीचे और गंजी ऊपर।'

फिल्म में लालू प्रसाद के परिवार की गरीबी तो दिखाई ही गई है, उनकी जिद्द और सामाजिक न्याय की लड़ाई भी दिखाई गई है। यह डायलॉग भी प्रोमो में दिख रहा है- ' लाला यादव का वचन है आप लोगों को कि आपका खोया हुआ सम्मान वापस दिलाएगा।'

फिल्म में 'लालू' को 'लाला' कहा पर पार्टी का निशान वही लालटेन

लालटेन, लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल का नाम है। 5 जुलाई 1997 को इसकी स्थापना की गई थी। आज बिहार में उनकी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी है और नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू सहित कांग्रेस और लेफ्ट के साथ उनकी गठबंधन सरकार है। लालू प्रसाद के दो बेटों में एक तेजस्वी यादव बिहार के डिप्टी सीएम हैं और तेजप्रताप यादव पर्यावरण एवं वन विभाग में मंत्री हैं।

उनकी बेटी मीसा भारती राज्य सभा की सदस्य हैं, लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी बिहार की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं और अभी विधान परिषद की सदस्य हैं। फिल्म के नाम को लालू प्रसाद के लालटेन से जोड़कर आकर्षित गया किया है- 'लाला का लालटेन'।

लालू का किरदार निभाने वाले लालू से कभी नहीं मिले

लालू प्रसाद की भूमिका निभाने वाले यश कुमार कहते हैं वे लालू प्रसाद से कभी नहीं मिले हैं, लेकिन बचपन से वे लालू प्रसाद को देखते-सुनते रहे हैं। यश कुमार यूपी के बलिया के रहने वाले हैं और कई भोजपुरी फिल्मों में उन्होंने अभिनय किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.