'अब क्या DNA टेस्ट करवाऊं?' 'बिग बॉस' फेम अरमान मलिक की बीवी पायल तिलमिलाईं, बोलीं- मेरा बेटा नाजायज नहीं!
Updated on
23-07-2024 06:09 PM
रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' में यूट्यूबर अरमान मलिक लगातार चर्चा में बने हुए हैं तो इस शो से एविक्ट हो चुकीं उनकी बीवी पायल मलिक भी हेटर्स को करारे जवाब देती नजर आ रही हैं। उनके बड़े बेटे चीकू को एक यूजर ने नाजायज कहा तो उनका पारा हाई हो गया। उन्होंने अपने व्लॉग में यूजर को करारा जवाब दिया।
Chirayu Payal Malik यूट्यूब चैनल पर वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, 'चीकू नाजायज नहीं है।' इस वीडियो में पायल अपने घर में बच्चों के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो के आखिरी में पायल बताती हैं कि एक कॉमेंट आया था, जिसमें लिखा था, 'शर्म नहीं आई बिना शादी के चीकू को पैदा किया, नाजायज बच्चा है।'
अरमान मलिक की बीवी ने कहा- DNA टेस्ट करवाऊं क्या?
अरमान मलिक की पहली बीवी ने जवाब में कहा, 'मेरी शादी को 14 साल हो गए हैं और चीकू मुझे 2016 में हुआ था। मैं अरमान से 2011 में मिली थी इसी साल उनसे शादी कर ली थी। उस हिसाब से तो चीकू 16 साल का हुआ! क्या आपको लगता है कि चीकू नाजायज होगा। आप सोचकर देखो, अपना दिमाग लगाकर देखो।'
'क्या मैं DNA टेस्ट करवाऊं'
पायल आगे कहती हैं, '2011 में मैंने शादी की थी कोर्ट मैरिज। और चीकू हुआ था 2016 में। चीकू नाजायज नहीं है। चीकू जायज बच्चा है और वो अरमान का बच्चा है। ये मुझे पता है, अरमान को पता है और हमारी पूरी फैमिली को पता है। क्या मैं DNA टेस्ट करवा के दूं आपको। तूबा और अयान के लिए भी यही बात हो रही थी कि ये बच्चे इसके नहीं हैं। किसी से गोद लिए हैं। वो भी आज से डेढ़ साल पहले, वो भी मैंने प्रूफ किया है।'
पायल, कृतिका और अरमान के चार बच्चे
https://www.youtube.com/watch?v=xEvc6xAxFskपायल मलिक हेटर्स पर इतना भड़कीं कि कम से कम बच्चों को तो बख्श दो। कोई भी मां-बाप का बच्चा नाजायज नहीं होता है। वो कहती हैं, 'ऐसे कॉमेंट पढ़कर मेरा बहुत दिमाग खराब होता है। मेरा दिल नहीं करता कि मैं व्लॉग बनाऊं। पर ये हमारा काम है और हमें करना पड़ेगा। जैसे जो जॉब पर जाता है तो चाहे जितनी तकलीफ हो, उसे नौकरी करनी ही पड़ती है। मालूम हो कि पायल और अरमान के तीन बच्चे हैं। पहले चीकू का जन्म हुआ और फिर दो जुड़वा बच्चे हुए। दूसरी बीवी कृतिका से अरमान को एक बच्चा है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…